{"_id":"69c4e1b0688ecdd90e02ebde","slug":"tips-to-change-home-interior-in-summer-season-2026-03-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शुरू होने लगी है गर्मी, अपने घर की सजावट में करें कुछ बदलाव ताकि बिना एसी के रहे ठंडक","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
शुरू होने लगी है गर्मी, अपने घर की सजावट में करें कुछ बदलाव ताकि बिना एसी के रहे ठंडक
Thu, 26 Mar 2026 03:01 PM IST
Shruti Gaur
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Thu, 26 Mar 2026 03:01 PM IST
सार
Tips To Change Home Interior: मार्च का महीना खत्म होने जा रहा है। ऐसे में गर्मी ने भी दस्तक दे दी है। इसलिए अपने घर की सजावट में कुछ बदलाव करके आप बिना एसी के भी घर को ठंडा रख सकते हैं।
विज्ञापन
अपने घर की सजावट में करें कुछ बदलाव ताकि बिना एसी के रहे ठंडक
- फोटो : Adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Tips To Change Home Interior: मार्च का महीना खत्म होने वाला है, ऐसे में अब गर्मी के मौसम ने भी दस्तक दे दी है। ऐसे में बिना एयर कंडीशनर के घर को ठंडा और आरामदायक रखना चुनौती बन सकता है। इसी के चलते हम आपको यहां बताएंगे कि कैसे सही सजावट और कुछ आसान उपायों से आप घर को प्राकृतिक रूप से ठंडा रख सकते हैं।
अपने घर की सजावट में करें कुछ बदलाव ताकि बिना एसी के रहे ठंडक
हल्के रंग के पर्दे चुनें
- हल्के रंग जैसे सफेद, क्रीम या पेस्टल रंग सूरज की गर्मी को कम अवशोषित करते हैं।
- इससे कमरे का तापमान प्राकृतिक रूप से नियंत्रित रहता है।
- गहरे रंग अधिक गर्मी को सोख लेते हैं, इसलिए हल्के रंग सर्वोत्तम हैं।
अपने घर की सजावट में करें कुछ बदलाव ताकि बिना एसी के रहे ठंडक
- फोटो : Instagram
हल्के ब्लाइंड्स लगाएं
- सूरज की सीधी रोशनी गर्मी बढ़ाती है।
- हल्के ब्लाइंड्स या शेड्स इस्तेमाल करने से रोशनी तो आती है, लेकिन गर्मी कम होती है।
- इससे कमरे की रोशनी भी नरम और सुखद रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने घर की सजावट में करें कुछ बदलाव ताकि बिना एसी के रहे ठंडक
- फोटो : Adobe
इनडोर पौधे रखें
- पौधे जैसे एलोवेरा, स्पाइडर प्लांट या मनी प्लांट न केवल हवा को शुद्ध करते हैं।
- उनकी हरी पत्तियां कमरे में ठंडक बनाए रखने में मदद करती हैं।
विज्ञापन
अपने घर की सजावट में करें कुछ बदलाव ताकि बिना एसी के रहे ठंडक
- फोटो : freepik
कमरे में पर्याप्त वेंटिलेशन बनाएं
- खिड़कियों और दरवाजों को इस तरह खोलें कि हवा का प्रवाह लगातार बना रहे।
- ठंडी हवा अंदर और गर्म हवा बाहर निकलती रहे।