फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

15 August Shayari: 'मेरा भारत सदा सर्वदा', इन देशभक्ति कविताओं और शायरी से दें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

Fri, 15 Aug 2025 12:40 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 15 Aug 2025 12:40 AM IST
सार

15 August Shayari In Hindi: यहां से स्वतंत्रता दिवस के प्रेरणादायक संदेश, शायरी, कविताएं और आकर्षक वाॅलपेपर्स डाउनलोड करके आसानी से व्हाट्सएप व फेसबुक के जरिए सभी को भेजें।

विज्ञापन
Independence Day 2025 Poem Quotes 15 August Shayari In Hindi Patriotic Wishes swatantrata diwas
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala

15 August Shayari In Hindi: अंंग्रेजी हुकूमत ने भारत पर लगभग 200 वर्षों तक राज किया। भारतवासी अपने ही देश में गुलाम बनकर रहते थे, जिन्हें ब्रिटिश हुकुमत के नियम कानून का पालन करना पड़ता था। ऐसे में भारत के वीर सपूतों और देशभक्त लोगों ने अंग्रेजों के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने भारतवासियों को एकजुट किया, ताकि मिलकर अंग्रेजों को देश से निकाल सकें। 1857 की पहली क्रांति से लेकर 1947 तक लगातार भारत के कोने-कोने से ब्रिटिश शासन के खिलाफ आवाजें उठती रहीं। किसी ने जन आंदोलन किया तो किसी ने पार्लियामेंट पर बम गिराया। किसी ने अंग्रेजों के सामने झुकने से मना कर दिया तो किसी ने अपने राज्य को स्वतंत्र घोषित कर दिया। कई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी इस संघर्ष में शहीद हो गए। अंतत: भारत और देशवासियों को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिल गई।  


इतने संघर्षों से मिली इस आजादी को हर वर्ष पर्व के तौर पर 15 अगस्त के दिन मनाया जाता है। इस दिन वीर सपूतों के बलिदान को याद करके उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है। लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर उसे सलामी दी जाती है। एक भारतीय होने के नाते आपको इस दिन पर गर्व होना चाहिए। स्वतंत्रता दिवस के इस खास पर्व को आप भी अपने साथी-संगियों के साथ मनाएं। ध्वजारोहण करें या न करें, राष्ट्रगान गाएं या न गाएं लेकिन देशभक्ति की भावना खुद में जागृत करें और दूसरों में भी देशप्रेम को बढ़ावा दें। इसके लिए स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभक्ति और भारत की गौरव गाथाओं से जुड़े सुंदर संदेश अपने दोस्तों और प्रियजनों को भेज सकते हैं।

यहां से स्वतंत्रता दिवस के प्रेरणादायक संदेश, शायरी, कविताएं और आकर्षक वाॅलपेपर्स डाउनलोड करके आसानी से व्हाट्सएप व फेसबुक के जरिए सभी को भेजें।

Independence Day 2025 Poem Quotes 15 August Shayari In Hindi Patriotic Wishes swatantrata diwas
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala

 


दे सलामी इस तिरंगे को
जिससे तेरी शान है,
सिर हमेशा ऊँचा रखना इसका
जब तक दिल में जान हैं।


जय हिंद

Independence Day 2025 Poem Quotes 15 August Shayari In Hindi Patriotic Wishes swatantrata diwas
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala


गंगा, यमुना, यहां नर्मदा
मंदिर, मस्जिद के संग गिरजा,
शांति प्रेम की देता शिक्षा,
मेरा भारत सदा सर्वदा।


जय हिंद

विज्ञापन
विज्ञापन
Independence Day 2025 Poem Quotes 15 August Shayari In Hindi Patriotic Wishes swatantrata diwas
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala


सुंदर है जग में सबसे, नाम भी न्यारा है
जहां जाति-भाषा से बढ़कर, देश-प्रेम की धारा ह
निशचल, पावन, प्रेम पुराना, वो भारत देश हमारा है।


जय हिंद

विज्ञापन
Independence Day 2025 Poem Quotes 15 August Shayari In Hindi Patriotic Wishes swatantrata diwas
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala


न हिंदू हैं, न मुस्लिम
हम तो हैं भारतवासी।
बरसों पहले छोड़ दी हमने अंग्रेजों की गुलामी,
अब है भ्रष्टाचार को देश से खदेड़ने की बारी।


जय हिंद
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed