{"_id":"601fb9e80be57025e541b109","slug":"interesting-information-about-ratan-tata-love-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चार बार हुआ प्यार, फिर भी आज तक नहीं की शादी, दिलचस्प है रतन टाटा की लवस्टोरी","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
चार बार हुआ प्यार, फिर भी आज तक नहीं की शादी, दिलचस्प है रतन टाटा की लवस्टोरी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sun, 07 Feb 2021 03:42 PM IST
रतन टाटा एक ऐसा नाम है, जो किसी परिचय का मोहताज नहीं है। आज पूरी दुनिया उन्हें जानती है, पहचानती है। 83 वर्षीय रतन टाटा, टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा के दत्तक पोते नवल टाटा के बेटे हैं। उन्हें साल 2000 में भारत सरकार ने उद्योग एवं व्यापार क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया था। वैसे तो उनकी निजी जिंदगी के बारे में लोग बहुत कम ही जानते हैं, लेकिन इतना जरूर पता है कि वो अविवाहित हैं। अब कई लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा होगा कि आखिर इतने बड़े कारोबारी होने और दुनियाभर में नाम कमाने के बावजूद उन्होंने शादी क्यों नहीं की? ऐसा नहीं है कि उन्हें कभी कोई लड़की नहीं मिली या प्यार नहीं हुआ, बल्कि उन्हें जिंदगी में चार बार प्यार हुआ, लेकिन फिर भी वह जिंदगीभर कुंवारे ही रहे।
Trending Videos
2 of 5
रतन टाटा
- फोटो : Instagram/Ratan Tata
कुछ साल पहले बड़ौदा मैनेजमेंट एसोसिएशन (बीएमए) के एक कार्यक्रम में रतन टाटा ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कई बातें बताई थीं, जिसमें उनकी लवस्टोरी भी शामिल थी। उन्होंने बताया था कि उन्हें जिंदगी में चार बार प्यार हुआ, लेकिन चारों बार हालात ऐसे बने कि किसी न किसी कारण से उनकी शादी नहीं हो पाई। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि अच्छा हुआ कि उनकी शादी नहीं हो सकी, अगर होती तो हालात ज्यादा कठिन हो जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
रतन टाटा
- फोटो : Instagram/Ratan Tata
रतन टाटा के मुताबिक, जब वह अमेरिका में रह रहे थे, तो उन्हें एक अमेरिकी लड़की से प्यार हुआ था। वह इस मामले में काफी गंभीर थे और उस लड़की से शादी भी करना चाहते थे, लेकिन बाद में वह भारत आ गए और किसी वजह से उनकी प्रेमिका वहीं रह गई। फिर हालात ऐसे बने कि उस लड़की की शादी किसी और से हो गई।
4 of 5
रतन टाटा
- फोटो : Instagram/Ratan Tata
रतन टाटा को किताबें पढ़ने का बहुत शौक है, खासकर सक्सेस स्टोरीज यानी सफलता की कहानियां। एक साक्षात्कार में उन्होंने बताया था कि सेवानिवृति के बाद वो किताबें पढ़ने पर ही ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। इसके अलावा उन्हें कुत्ते पालने का भी बहुत शौक है। वो अपने पालतू कुत्तों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर कई बार शेयर कर चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
रतन टाटा
- फोटो : Instagram/Ratan Tata
रतन टाटा सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहते हैं और अपने फैंस से रूबरू होते रहते हैं। कुछ महीने पहले एक फैंस ने उनसे एक अजीब सा सवाल पूछा था, कि 'अगर आप टाटा समूह के प्रमुख नहीं होते तो फिर क्या होते?' इसके जवाब में उन्होंने कहा था कि 'संभवत मैं एक कामयाब आर्किटेक्ट बनने की कोशिश करता'।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।