फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Dance Day 2022: आखिर कैसे हुई इस दिन की शुरुआत और क्या है इसका महत्व, यहां जानें सबकुछ

Fri, 29 Apr 2022 01:38 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 29 Apr 2022 01:38 PM IST
विज्ञापन
International Dance Day 2022 International Dance Day history and importance in hindi
अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस कब है - फोटो : istock

कहते हैं अगर मनुष्य को स्वस्थ रहना है, तो उसका खुश रहना बेहद जरूरी है। जो व्यक्ति टेंशन लेता है उसको कई तरह की दिक्कतें होने लगती हैं, जबकि खुश रहने वाला व्यक्ति तंदुरुस्त रहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि व्यक्ति के लिए डांस भी बेहद जरूरी चीजों में शामिल है? शायद नहीं, लेकिन डांस को केवल मनोरंजन के तौर पर न देखें, बल्कि ये आपको खुश रखने के अलावा कई अन्य तरह से भी लाभ देता है। डांस हमारे साथ लंबे समय से जुड़ा हुआ है और आगे भी जारी रहेगा। इसलिए हर साल 29 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस मनाया जाता है। डांस के प्रति लोगों का प्रेम काफी है, इसलिए लोग डांस सीखने से भी पीछे नहीं हटते हैं। ऐसे में इस खास दिन के मौके पर ये जानना जरूरी हो जाता है कि इस दिन की शुरुआत कैसे हुई और इस दिन का इतिहास क्या है? तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं... 

International Dance Day 2022 International Dance Day history and importance in hindi
अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस कब है - फोटो : istock

इतिहास पर एक नजर

  • बात अगर इस दिन के इतिहास की करें, तो यूनेस्को के इंटरनेशनल थिएटर इंस्टीट्यूट की अंतरराष्ट्रीय डांस कमेटी ने 29 अप्रैल 1982 को महान नृतक जीन जार्ज नावेरे के जन्मदिन पर ये घोषणा की थी कि अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस हर साल 29 अप्रैल को मनाया जाएगा। तभी से ये दिन हर साल सेलिब्रेट किया जाता है।
International Dance Day 2022 International Dance Day history and importance in hindi
अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस कब है - फोटो : pexels
  • यहां ये जानना भी जरूरी है कि जार्ज नावेरे फ्रैंच डांसर थे, और 19वीं सेंचुरी में उन्हें डांस की कई विधाओं का जनक माना गया है। वो चाहते थे कि डांस को स्कूली स्तर से ही शिक्षा में शामिल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
International Dance Day 2022 International Dance Day history and importance in hindi
अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस कब है - फोटो : istock
  • यही नहीं, डांसर नावेरे ने नृत्य पर 'लेटर्स ऑन द डांस' नाम की एक किताब भी लिखी है। इस पुस्तक में नृत्य कला के सभी गुर सिखाए गए हैं। इस किताब को पढ़कर लोग नृत्य कर सकते हैं और इससे पूरी तरह जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन
International Dance Day 2022 International Dance Day history and importance in hindi
अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस कब है - फोटो : istock

क्या है उद्धेश्य?

  • बात अगर अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस के उद्धेश्य की करें, तो ये बिल्कुल स्पष्ट है। दरअसल, इस दिन के जरिए दुनिया के सभी डांस करने वाले और इस तरफ रूचि रखने वाले लोगों को प्रोत्साहन देना ही इसका उद्धेश्य है। लोगों में डांस को लेकर जागरूकता फैले, ताकि ये क्षेत्र भी बढ़ सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed