दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु का आज जन्मदिन है। सामंथा ने बहुत कम समय में मनोरंजन इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली।कुछ महीने पहले रिलीज हुई अल्लू अर्जून भी फिल्म पुष्पा का आइटम नंबर हो या फिर मनोज बाजपेई संग हिंदी फिल्म फैमिली मैन हो, सामंथा ने हर किरदार को बहुत ही शानदार तरीके से पर्दे पर उतारा और फैंस का दिल जीता। सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य के साथ तलाक के बाद सामंथा लगातार काम कर रही हैं। सामंथा ने तलाक के दौरान पति की ओर से ऑफर 200 करोड़ की एलिमनी को भी ठुकरा दिया था। इतनी बड़ी रकम को ठुकराने वाली सामंथा को लेकर दावा किया जाता है कि वह नागा चैतन्य से ज्यादा कमाई करने वाली सेलिब्रिटी हैं। सामंथा रुथ की इंडस्ट्री के टॉप अभिनेताओं के साथ पर्दे पर सफल जोड़ी बन चुकी है। सामंथा रुथ प्रभु के जन्मदिन पर जानिए उनकी लाइफस्टाइल, कमाई और कुल संपत्ति के बारे में।
आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: तलाक के 200 करोड़ रुपये ठुकराने वाली सामंथा रुथ प्रभु हैं कितनी अमीर, जानें एक्ट्रेस की नेट वर्थ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामंथा रुथ प्रभु का जीवन परिचय
एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु का जन्म 28 अप्रैल 1987 को चेन्नई में हुआ था। सामंथा मुख्य तौर पर तेलुगु और तमिल फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। चेन्नई में बचपन बीतने के बाद सामंथा ने कम उम्र में ही मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आने वाली सामंथा ने बाद में नागा चैतन्य संग गोवा में हिंदू और ईसाई परंपरा के मुताबिक शादी की। दोनों ने एक फिल्म में साथ काम किया, जहां से उनके प्यार की शुरुआत हुई। शादी के बाद दोनो 40 दिन के हनीमून पर गए थे। हालांकि उनकी शादी टिक न सकी और 2021 में दोनों ने तलाक ले लिया।
सामंथा का करियर
मॉडलिंग से एक्टिंग करियर की शुरुआत सामंथा ने साल 2010 में 'या या माया चेस्वे' से किया। उसके बाद वह साल में तीन से चार फिल्में करने लगीं। एक बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ ही सामंथा फैशन दीवा भी हैं। जिनके स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस को फैंस बहुत पसंद करते हैं। सामंथा ने तमिल, मलयालम और तेलुगु में सुपरहिट फिल्मों में काम किया। साल 2013 में तेलुगु और तमिल दोनों इंडस्ट्री में सामंथा को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला था। रेवती के बाद ऐसी सम्मान पाने वाली वह दूसरी अभिनेत्री हैं।
सामंथा रुथ प्रभु का आलीशान घर
अभिनेत्री सामंथा का हैदराबाद के जुबली हिल्स में अन्नपूर्णा स्टूडियो में लग्जरी डिजाइनर घर है। इसके अलावा सामंथा के देशभर में कई रियल एस्टेट प्रॉपर्टी भी हैं।
सामंथा का कार कलेक्शन
बात करें सामंथा के कार कलेक्शन की तो उनके स्टाइल की तरह की उनका लग्जरी कार कलेक्शन है। सामंथा के पास बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज, बीएमडब्ल्यू एक्स5 और जगुआर एक्सएफआर है, जिसकी कीमत करोड़ों में है।