फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Friendship Day 2023: क्यों और कैसे हुई अंतरराष्ट्रीय दोस्ती दिवस की शुरुआत? जानें इतिहास

Sat, 29 Jul 2023 11:54 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 29 Jul 2023 11:54 AM IST
विज्ञापन
International Friendship Day 2023 Know History How and Why We Celebrate This Day in Hindi
friendship day 2023 - फोटो : istock

International Friendship Day 2023: माता-पिता और परिवार के साथ आपका रिश्ता जन्म के साथ जुड़ जाता है। लेकिन दोस्ती एक ऐसा रिश्ता होता है, जो लोग पहली बार खुद से बनाते हैं। ये आपकी भावनाओं पर आधारित रिश्ता है। बचपन में एक बच्चा अपने दिल से किसी अन्य बच्चे से जुड़ता है, उसके साथ खेलने जाता है। दोनों को एक दूसरे का साथ पसंद आता है, तो वह एक दूसरे के साथ रोज खेलना शुरू कर देते हैं। यही दोस्ती होती है। ऐसा ही भाव बड़े होने पर भी लोगों के बीच देखने को मिलता है। घर व आस पड़ोस से लेकर स्कूल-कॉलेज और ऑफिस तक में आपको एक अच्छे दोस्त का साथ मिल सकता है। दोस्त के साथ आप अपने दिल की बात शेयर करते हैं। उसपर विश्वास करते हैं, अपने सपने, सीक्रेट शेयर करते हैं। दोस्त भी आपको प्रोत्साहित करता है, गलत करने पर सलाह देता है। अगर आपके पास भी कोई ऐसा दोस्त है, तो 30 जुलाई का दिन इसी दोस्ती को सेलिब्रेट करने के लिए है। 30 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस है। चलिए जानते हैं कि इस दिन को मनाने की शुरुआत कब और क्यों हुई। अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस का इतिहास, महत्व जानें। 

International Friendship Day 2023 Know History How and Why We Celebrate This Day in Hindi
friendship day - फोटो : istock

जुलाई और अगस्त का मित्रता दिवस अलग

दुनिया के देश दो बार मित्रता दिवस मनाते हैं। भारत समेत बांग्लादेश, मलेशिया, संयुक्त अरब अमीरात और संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे देश हर साल अगस्त के पहले रविवार को दोस्ती दिवस मनाते हैं। हालांकि अन्य कई देशों में 30 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

International Friendship Day 2023 Know History How and Why We Celebrate This Day in Hindi
Friendship Day - फोटो : Pixabay

कब हुई मित्रता दिवस की शुरुआत?

अंतरराष्ट्रीय दोस्ती दिवस पहली बार 30 जुलाई 1958 को विश्व मैत्री धर्मयुद्ध ने प्रस्तावित किया था। यह एक अंतरराष्ट्रीय नागरिक संगठन है। हालांकि आधिकारिक तौर पर अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस को मनाने की शुरुआत साल 2011 से हुई थी। संयुक्त राष्ट्र ने दोस्ती और उसके महत्व को मजबूत बनाने के उद्देश्य से इस दिन को बढ़ावा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
International Friendship Day 2023 Know History How and Why We Celebrate This Day in Hindi
Friendship day - फोटो : Pixabay

क्यों हुई मित्रता दिवस मनाने की शुरुआत?

अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस यूनेस्को द्वारा शांति की संस्कृति के प्रसार के लिए की गई एक पहल है, जिसमें दुनिया के तमाम देशों में दोस्ती के माध्यम से खुशी और एकता के संदेश को फैलाने के समाधान के तौर पर यह दिन अस्तित्व में आया।

विज्ञापन
International Friendship Day 2023 Know History How and Why We Celebrate This Day in Hindi
फ्रेंडशिप डे 2022 - फोटो : Pixabay

कैसे मनाते हैं अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस?

इस दिन लोग अपने दोस्तों के साथ मिलकर हैंगआउट करते हैं, पार्टी और अन्य तरीकों से एक दूसरे के साथ वक्त बिताते हैं। अपने भावों को प्रकट करते दोस्ती के रिश्ते को और अधिक मजबूत करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed