फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Yoga Day 2022: भारत के 5 योग गुरु, जिन्होंने देश-विदेश में योग को दिलाई अलग पहचान

Tue, 21 Jun 2022 12:09 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 21 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
International Yoga Day 2022: Top 5 Yoga Gurus in India Who Have Different Identity of Yoga in the World
भारत के योग गुरु - फोटो : self

International Yoga Day 2022: कोरोना काल में खुद को स्वस्थ और फिट रखने के लिए योग का महत्व बढ़ा। घर पर लोग लॉकडाउन के दौरान बंद हो गए थे। खुद को स्वस्थ रखने के लिए उन्होंने जल्दी उठकर योग और व्यायाम करना शुरू किया। इस तरह का रूटीन भारत के बाहर विदेशों में भी अपनाया गया। विदेशों में योग की जरूरत को महसूस किया गया। विदेशों में योग का प्रसार साल 2015 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाए जाने से हुआ है। भारत को योग गुरु कहा जाता है। योग भारत की संस्कृति का हिस्सा है, जो विदेशों तक फैला और आज दुनियाभर में एक ट्रेंड की तरह फॉलो किया जा रहा है। 21 जून को हर साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। लेकिन योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने और पहचान दिलाने का काम भारत के योग गुरुओं ने किया। चलिए जानते हैं भारत के योग गुरु के बारे में, जिनके प्रयासों से योग विदेश तक पहुंचा।

International Yoga Day 2022: Top 5 Yoga Gurus in India Who Have Different Identity of Yoga in the World
योग गुरु बीकेएस अयंगर - फोटो : Facebook

भारत के पांच योग गुरु

बी. के. एस. अयंगर

योग गुरु बी के एस अयंगर ने योग को विदेश तक प्रसारित किया। उन्होंने अयंगर योग के नाम से योग स्कूल खोला था, जिसके माध्यम से उन्होंने योग का दुनियाभर में प्रसार-प्रचार किया। उन्होंने विदेशी छात्रों को योग सिखाया। योग के फायदों के प्रति जागरूक किया। अयंगर ने योग पर एक किताब भी लिखी, जिसका नाम 'लाइट ऑन योग' है। बी के एस अयंगर ने ही योग के लिए योगा मैट की आवश्यकता को महसूस किया था और पहली बार योग मैट के तौर पर रबर की मैट का इस्तेमाल अपने विदेशी योग छात्रों के लिए किया।

International Yoga Day 2022: Top 5 Yoga Gurus in India Who Have Different Identity of Yoga in the World
धीरेंद्र ब्रह्मचारी - फोटो : facebook

धीरेंद्र ब्रह्मचारी

योग गुरु धीरेंद्र ब्रह्मचारी इंदिरा गांधी के योग गुरु के तौर पर प्रसिद्ध हैं। भारत में दूरदर्शन के जरिए वे योग का प्रचार प्रसार किया करते थे। दिल्ली के कई स्कूलों में भी योग को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने प्रयास किए और योग आश्रम शुरू किए। धीरेंद्र ब्रह्मचारी का जम्मू में एक आश्रम है। वह योग पर अंग्रेजी और हिंदी में कई किताबें लिख चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
International Yoga Day 2022: Top 5 Yoga Gurus in India Who Have Different Identity of Yoga in the World
तिरुमलाई कृष्णमचार्य - फोटो : facebook/chandrasekhar.kota.3

तिरुमलाई कृष्णमचार्य

तिरुमलाई कृष्णमचार्य को हठयोग और विन्यास को पुनर्जीवित करने का श्रेय जाता है। योग गुरु तिरुमलाई कृष्णमचार्य आधुनिक योग के पिता हैं। उन्हें आयुर्वेद की भी जानकारी थी और जो लोग उनके पास इलाज के लिए आते, उनका वह आयुर्वेद के साथ योग के माध्यम से इलाज किया करते थे।

विज्ञापन
International Yoga Day 2022: Top 5 Yoga Gurus in India Who Have Different Identity of Yoga in the World
परमहंस योगानंद - फोटो : facebook

परमहंस योगानंद

भारत के योग गुरु परमहंस योगानंद को योग का सबसे पहला और मुख्य गुरु माना जाता है। परमहंस योगानंद ने पश्चिम के लोगों को मेडिटेशन और क्रिया योग के बारे में जागरूक किया। उन्होंने अपना अधिकतर समय अमेरिका में गुजारा और योग का विदेश में प्रचार किया। परमहंस योगानंद ने अपनी किताब 'ऑटोबायोग्राफी ऑफ अ योगी' के जरिए भी योग को प्रचारित प्रसारित किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed