फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: केएल राहुल करते हैं कितनी कमाई, जानें LSG के कप्तान की नेटवर्थ

Mon, 04 Apr 2022 11:27 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 04 Apr 2022 11:27 AM IST
विज्ञापन
IPL 2022 LSG Captain Kl Rahul Net Worth Salary in IPL All About His Lifestyle
केएल राहुल की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/rahulkl

आईपीएल सीरीज 2022 में इस साल दो नई टीमें शामिल हुई हैं। गुजरात टाइटंस के अलावा लखनऊ सुपर जायंट्सआईपीएल के इस सीजन में अपना जलवा बिखेर रहा है। आज लखनऊ सुपर जायंट्सऔर सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला होना है। सनराइजर्स हैदराबाद के केन विलियमसन की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल का मुकाबला होना है। केएल राहुल के करियर में काफी उतार चढ़ाव रहे। 'कॉफी विद करण' के चैट शो में महिलाओं पर कथित टिप्पणी के चलते उन्हें बीसीसीआई की प्रशंसकों की समिति ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच निलंबित कर दिया था। लेकिन उनकी फिर मैदान में वापसी हुई। विराट कोहली की गैरमौजूदगी और रोहित शर्मा की चोट के कारण केएल राहुल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज का कप्तान बना गया। उसके बाद केएल राहुल के सितारे बुलंद हुए। वह टीम के सबसे महंगे खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल की लाइफस्टाइल, उनकी नेटवर्थ के बारे में जानिए।

IPL 2022 LSG Captain Kl Rahul Net Worth Salary in IPL All About His Lifestyle
केएल राहुल की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/rahulkl

आईपीएल 2022 में केएल राहुल की कमाई

लखनऊ का कप्तान बनने के साथ ही केएल राहुल आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। पंजाब किंग्स में पहले कप्तानी करने के बाद इस बार उन्हें लखनऊ की नई फ्रेंचाइजी ने 17 करोड़ रुपये में खरीदा है। आईपीएल में बोली के मामले में वह कई खिलाड़ियों से आगे निकल गए हैं।

IPL 2022 LSG Captain Kl Rahul Net Worth Salary in IPL All About His Lifestyle
BMW X3 SUV - फोटो : BMW

केएल राहुल का कार कलेक्शन

केएल राहुल को महंगी लग्जरी कारों का शौक है। उनके पास दुनिया की कई कीमती कारें हैं। केएल राहुल के कार कलेक्शन में मर्सिडीज और बीएमडब्ल्यू सीरीज की गाड़ियां शामिल हैं। उनकी मर्सिडीज सी 43 एएमजी सेडान की कीमत लगभग 75 लाख रुपये से ज्यादा है। इसके अलावा केएल राहुल के पास 2.30 करोड़ की कीमत की ऑडी आर 8, काले रंग की बीएमडब्ल्यू एसयूवी, 83 करोड़ की रेंज रोवर वेलार भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2022 LSG Captain Kl Rahul Net Worth Salary in IPL All About His Lifestyle
केएल राहुल की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/rahulkl

महंगी घड़ियों और ब्रांडेड आइटम्स का शौक

लखनऊ टीम के कप्तान केएल राहुल को ब्रांडेड कपड़ों, फुटवियर और एक्सेसरीज का शौक है। उनके पास कई सारे महंगे और ट्रेंडी स्नीकर्स का कलेक्शन है। रिपोर्ट के मुताबिक, केएल राहुल के स्नीकर्स की कीमत 80 हजार रुपये है। उनकी ब्रांडेड घड़ियों के कलेक्शन में 27 साल रुपये की डे-डेट रोलेक्स की घड़ी, आठ लाख की पानेराई, 38 लाख रुपयों की 18के रोज स्काई-ड्वेलर रोलेक्स और ऑडेमार्स पिग्यूट रॉयल ओक शामिल है।  

विज्ञापन
IPL 2022 LSG Captain Kl Rahul Net Worth Salary in IPL All About His Lifestyle
केएल राहुल की लाइफस्टाइल - फोटो : बीसीसीआई ट्विटर

केएल राहुल की कमाई

केएल राहुल आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। केएल राहुल को आईपीएल 2021 में पंजाब किंग्स 11 ने 11 करोड़ में खरीदा था। इस साल उन्हें 17 करोड़ में लखनऊ टीम की कप्तानी मिली है। क्रिकेट के अलावा केएल राहुल पूमा, नेक्सन, ड्रीम 11 आदि कंपनियों के एंडोर्समेंट से मोटी कमाई करते हैं। केएल राहुल एक एड के लिए 10 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं। वह महीने में 25 लाख रुपये और सालाना 10 करोड रुपये कमा रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed