Karan Johar Lifestyle : बॉलीवुड के मशहूर निर्माता और निर्देशक करण जौहर किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। करण जौहर ने अपने करियर की शुरुआत बतौर निर्देशक फिल्म 'कुछ कुछ होता है' से की। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ करण जौहर का करियर चमक उठा। उसके बाद करण जौहर ने एक के बाद एक ब्लॉकबस्टर फिल्में की। वह धर्मा प्रोडक्शन के मालिक हैं और अक्सर चर्चा में रहते हैं। कभी अपनी फिल्मों, तो कभी कॉफी विद करण शो के जरिए करण ने अपनी इंडस्ट्री में एक दमदार पहचान बना ली। करण जौहर ने कुछ फिल्मों में अभिनय भी किया। इसके अलावा उन्हें स्टार किड्स का गाॅड फादर भी कह सकते हैं। कई सारे स्टार किड्स को करण जौहर ने इंडस्ट्री में लॉन्च किया। फिलहाल करण जौहर बॉलीवुड के सबसे अमीर निर्माता निर्देशक हैं और बहुत ही लग्जरी लाइफ के मालिक हैं। उनका घर किसी महल से कम नहीं और उनके शौक भी बहुत ही लग्जरी हैं। जानिए करण जौहर की कमाई, बंगला, गाड़ी और नेट वर्थ के बारे में।
Karan Johar Lifestyle: बॉलीवुड के सबसे रईस निर्देशकों में से एक हैं करण जौहर, फिल्मों के अलावा ये है कमाई का जरिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करण जौहर का जीवन परिचय
मुंबई में 25 मई 1972 को करण जौहर का जन्म हुआ था। उनके पिता यश जौहर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में प्रोड्यूसर और धर्मा प्रोडक्शन के फाउंडर थे। करण जौहर ने निर्देशक के तौर पर करियर की शुरुआत की, हालांकि बाद में कई अन्य प्रोफेशन में भी शामिल हो गए। जैसे पिछले कुछ सालों में वह एक्टिंग, कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग, स्क्रीनराइटर, टेलीविजन होस्ट, कई रियलिटी शो में जज और इंडस्ट्री के कई युवा टैलेंट के मेंटर के रोल में दिखें। इन सभी के जरिए करण मोटी कमाई करते हैं। उनकी नेटवर्थ भी भारत के टाॅप फिल्ममेकरों के समान हैं। करण जौहर ने कभी शादी नहीं की। हालांकि सरोगेसी से उनके दो जुड़वा बच्चे हैं।
करण जौहर का बंगला
बात करें करण जौहर के आलीशान घर के बारे में तो मुंबई के कार्टर रोड पर स्थित डुप्लेक्स मेंशन में उनका सी फेशिंग फ्लैट है। इस घर को करण ने साल 2010 में खरीदा था। 8000 स्क्वायर फीट इस ट्यूप्लस फ्लैट के लिए उन्हें कम से कम 40000 पर स्क्वायर फीट खर्च करने पड़े। उन्होंने ये घर लगभग 32 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके अलावा मुंबई के ही मालाबार हिल्स में ही उनकी एक और लग्जरी घर है, इस घर की कीमत 20 करोड़ रुपये के करीब है। करण के घर का इंटीरियर शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान की कंपनी द्वारा किया गया है।
करण जौहर के पास करोड़ों की गाड़ियां
उनके आलीशान घर में करोड़ों की लग्जरी गाड़ियां पार्क हैं। उनके पास 7.5 से 8 करोड़ की गाड़ियां हैं। उनके कार कलेक्शन में बीएमडब्ल्यू 745, बीएमडब्ल्यू 760, मर्सिडीज एस क्लास जैसी गाड़ियां हैं।
करण जौहर की कमाई
करण जौहर फिल्मों के अलावा टीवी शो में होस्टिंग, जज और अन्य कई तरीकों से कमाई करते हैं। उनकी महीने की कमाई 10 करोड़ रुपये से ज्यादा है, वहीं सालाना करण जौहर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लेते हैं। कुछ सालों में करण जौहर की कमाई 80 फीसदी तक बढ़ गई है। एक फिल्म को डायरेक्ट करने के लिए करण जौहर 3 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं। वहीं एंडोर्समेंट से करण जौहर 2 करोड़ कमा लेते हैं। उन्होंने 480 करोड रुपये निजी निवेश में व्यय किए हैं।