फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: केजीएफ के रॉकी भाई रियल लाइफ में करते हैं करोड़ों की कमाई, जानिए एक्टर यश की नेट वर्थ

Sun, 17 Apr 2022 11:31 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 17 Apr 2022 11:31 AM IST
विज्ञापन
KGF Actor Yash Net Worth Lifestyle Salary And Biography In Hindi
एक्टर यश की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/thenameisyash

KGF Actor Yash Net Worth: कन्नड़ फिल्म केजीएफ रिलीज होने के बाद सुपरस्टार यश का क्रेज लोगों में बहुत अधिक बढ़ गया। फैंस केजीएफ चैप्टर 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं 14 अप्रैल को केजीएफ 2 को कन्नड़ के साथ ही हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में रिलीज किया गया। फिल्म को देखने के बाद लोग केजीएफ और यश के दीवाने हो गए हैं। यश को राॅकी भाई के नाम से भी जाना जाने लगा है, जो फिल्म में उनके कैरेक्टर का नाम है। यश का स्टाइल, पर्सनैलिटी और अभिनय सभी कुछ शानदार है। अब तक यश कन्नड सिनेमा तक ही सीमित थे। अपने 14 साल के फिल्मी करियर में यश ने 11 हिट फिल्में दीं। यश आज एक बहुत लग्जरी लाइफ जीते हैं लेकिन कम ही लोगों को पता होगा कि नेशनल हीरो बन चुके यश के पिता परिवहन निगम में बस ड्राइवर थे। सुपरस्टार यश के फिल्मी करियर से सफलता तक के मुकाम, उनकी आय, संपत्ति और लग्जरी लाइफ के बारे में जानें सबकुछ।

KGF Actor Yash Net Worth Lifestyle Salary And Biography In Hindi
अभिनेता यश - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

यश का जीवन परिचय

सुपरस्टार यश का जन्म कर्नाटक के बूवनहल्ली गांव में 8 जनवरी 1986 को हुआ था। यश का असली नाम नवीन कुमार गौडा है। यश के पिता अरुण कुमार कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम में बस ड्राइवर थे। यश ने महाजन एजुकेशन सोसाइटी से प्री यूनिवर्सिटी कोर्स करके अपनी पढ़ाई पूरी की, जिसके बाद वह 'बेनाका नाटक मंडली' में शामिल हो गए जो कि प्रसिद्ध नाटककार बी.वी. कारंथ की नाटक मंडली है। यहां से यश के एक्टिंग करियर की शुरुआत हुआ।

KGF Actor Yash Net Worth Lifestyle Salary And Biography In Hindi
एक्टर यश की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/thenameisyash

यश का फिल्मी करियर

उन्होंने साल 2004 में कन्नड़ टीवी सीरियल 'नंदा गोकुल' में एक्टिंग करके इंडस्ट्री में एंट्री की। उसके बाद कई सारे सीरियल्स में काम किया। बाद में साल 2007 में यश की पहली कन्नड़ फिल्म 'जम्बडा हूदगी' रिलीज हुई। इस फिल्म में उनका सेकेंड लीड रोल था। लेकिन 2008 में कन्नड़ फिल्म 'मोगिना मनासु' में यश ने लीड रोल निभाया। उसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आए, जो सुपरहिट हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
KGF Actor Yash Net Worth Lifestyle Salary And Biography In Hindi
एक्टर यश की लाइफस्टाइल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

यश की लव स्टोरी

एक्टर यश ने साल 2016 में अभिनेत्री राधिका पंडित से प्रेम विवाह किया था। दोनों की मुलाकात कन्नड़ टीवी सीरियल 'नंदा गोकुल' के दौरान हुई। यश और राधिका की दोस्ती हुई जो वक्त के साथ प्यार में बदल गई। बाद में दोनों ने गुपचुप सगाई कर ली और बेंगलुरु में शादी कर ली। यश और राधिका के दो बच्चे हैं।

विज्ञापन
KGF Actor Yash Net Worth Lifestyle Salary And Biography In Hindi
एक्टर यश की लाइफस्टाइल - फोटो : सोशल मीडिया

यश की आलीशान घर

साल 2021 में यश बेंगलुरु में एक आलीशान घर में शिफ्ट हुए थे। य़श का यह बंगला करीब चार करोड़ रुपये का है। बेंगलुरु के पाश काॅलोनी प्रेस्टीज गोल्फ अपार्टमेंट में उनका विंडसर मैनाॅर नाम का अपार्टमेंट है। उनके अपार्टमेंट का यूनिक डिजाइन घर की लुक को अधिक आलीशान बनाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed