भोजपुरी सिनेमा के प्रशंसकों की कमी नहीं है। भोजपुरी फिल्मों और गानों का क्रेज बढ़ रहा है। ऐसे में भोजपुरी अभिनेता और सिंगर की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है। भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार खेसारी लाल यादव का नाम कौन नहीं जानता होगा। शिवरात्रि के भोजपुरी भजनों से लेकर उनके लटके-झटके वाले म्यूजिक वीडियोज को लोग काफी पसंद करते हैं। अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके खेसारी लाल यादव के स्टाइल के भी फैंस दीवाने हैं। आज भोजपुरी सिनेमा में खेसारी लाल एक बड़ा नाम बन गए हैं। खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेताओं में हैं लेकिन क्या आपको पता है कि इस मुकाम पर आने से पहले खेसारी लाल लिट्टी चोखा बेचा करते हैं? जमीन से आसमान की बुलंदियों पर पहुंचे खेसारी लाल आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। चलिए जानते हैं खेसारी लाल की लाइफस्टाइल के बारे में, कितनी है नेटवर्थ और कैसा है कार कलेक्शन।
आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: खेसारी लाल यादव बेचते थे लिट्टी चोखा, अब इतने करोड़ की संपत्ति के हैं मालिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेसारी लाल यादव नेट वर्थ
खेसारी लाल यादव का असली नाम शत्रुघ्न कुमार यादव है। वह बिहार से दिल्ली घर से भागकर आए थे और यहां रहने के लिए दूध बेचने का काम किया करते थे। उन्होंने लिट्टी चोखा भी बेचा था। लेकिन फिर भोजपुरी सिनेमा में काम करने का मौका मिला और उनके काम की काफी सराहना की गई। इसके बाद खेसारी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 50 से ज्यादा फिल्में कर चुके खेसारी लाल की कुल संपत्ति 1.5 मिलियन डॉलर है। भारतीय रुपयों में खेसारी लाल 10 से 12 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।
खेसारी लाल यादव की कमाई
एक्टर खेसारी लाल फिल्मों, गानों, म्यूजिक एल्बम, स्टेज शो, विज्ञापन, ब्रांड प्रमोशन और सोशल मीडिया के जरिए मोटी कमाई करते हैं। साल में लगभग 5 से 6 फिल्में करने वाले खेसारी लाल एक फिल्म के लिए लगभग 50-60 लाख रुपये चार्ज करते हैं। इसके अलावा एक स्टेज शो से खेसारी 10 लाख रुपये तक कमा लेते हैं।
खेसारी लाल यादव का कार कलेक्शन
भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव को लग्जरी कारों का भी शौक है। खेसारी लाल के कार कलेक्शन में बीएमडब्ल्यू, लैंड रोवर और फॉर्च्यूनर जैसी कई लग्जरी कारें शामिल हैं।
खेसारी लाल यादव की लाइफस्टाइल
खेसारी लाल यादव अपने खान पान और वर्कआउट पर खास ध्यान देते हैं। वह रोजाना कम से कम दो घंटे वर्कआउट करते हैं। भोजपुरी फिल्मों के लिए साल 2016 में उन्हें बेस्ट पॉपुलर एक्टर अवार्ड मिल चुका है। वहीं साल 2017 में यूपी रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया था।