फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kitchen Hacks: गैस जलाते समय कहीं आप तो नहीं करते ये गलतियां? जानें माचिस से स्टोव जलाना कितना सुरक्षित

Thu, 13 Apr 2023 12:25 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 13 Apr 2023 12:25 PM IST
विज्ञापन
Kitchen Hacks Lighters Safety Tips Using Matchsticks For Lighting Gas Stove Is Safe in Hindi
Gas Stove - फोटो : istock

Kitchen Hacks : रसोईघर में सबसे जरूरी गैस स्टोव होता है। इसके बिना खाना बनाना मुश्किल है। भले ही अब गैस स्टोव के साथ ही खाना बनाने के लिए लोग इंडक्शन या माइक्रोवेव का भी इस्तेमाल करने लगते हैं लेकिन कुछ चीजें गैस स्टोव पर ही तैयार हो सकती हैं। गैस स्टोव के इस्तेमाल का अपना अलग तरीका है, जिस का सुरक्षा की दृष्टि से ख्याल रखना पड़ता है। कई लोग गैस स्टोव का उपयोग न होने पर उसे सिलेंडर से ऑफ कर देते हैं। लेकिन अक्सर लोग सिर्फ गैस स्टोव के स्विच को ही बंद करते हैं। वहीं कुछ लोग गैस जलाने के लिए लाइटर का उपयोग करते हैं तो कुछ माचिस की तीली से गैस स्टोव ऑन करते हैं। गैस स्टोव को जलाने या बंद करने के कई तरीकों का सीधा कनेक्शन सेफ्टी से होता है। गैस ऑन करते समय हो सकता है कि आप जानें- अनजाने में कुछ गलतियां करते होंगे जो आपकी सुरक्षा पर खतरा बन सकती है। आइए जानते हैं कि गैस स्टोव ऑन करने का सही तरीका और किचन सेफ्टी टिप्स के बारे में।

Kitchen Hacks Lighters Safety Tips Using Matchsticks For Lighting Gas Stove Is Safe in Hindi
matchbox - फोटो : pixabay

गैस स्टोव जलाने के लिए सेफ्टी टिप्स

अगर आप माचिस की तीली से गैस ऑन कर रहे हैं तो पहले माचिस जलाएं फिर गैस चालू करें ताकि फौरन गैस जलाई जा सके। अक्सर लोग तीली जलाने से पहले गैस चालू कर देते हैं। इस कारण गैस अधिक निकल जाती है और आग बड़ी हो सकती है। इससे हाथ भी जलने का खतरा रहता है।

Kitchen Hacks Lighters Safety Tips Using Matchsticks For Lighting Gas Stove Is Safe in Hindi
How to clean Gas stove Burner - फोटो : Istock

गैस जलाते समय उसकी सेटिंग कम ही रखें यानी बहुत धीमी आंच वाली सेटिंग पर गैस ऑन करके लाइटर या माचिस से आग जलाएं। बाद में अपने हिसाब से खाना बनाते समय आंच की सेटिंग को एडजस्ट कर सकते हैं। लेकिन गैस जलाते समय ही हाई सेटिंग पर रहेगी तो ज्यादा गैस निकलेगी और लौ भी ज्यादा बड़ी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kitchen Hacks Lighters Safety Tips Using Matchsticks For Lighting Gas Stove Is Safe in Hindi
How to clean Gas stove Burner - फोटो : Pixabay

माचिस की तीली से अगर गैस न जला पाएं तो गैस का स्विच ऑफ कर दें और माचिस बुझा दें। स्टोव से गैस निकल कर हवा में घुल जाती है, ऐसे में अगर आप गैस ऑफ भी रखेंगे तो माचिस जलाने पर हवा में घुली गैस खतरा बन सकती है। कुछ मिनट रुक कर ही माचिस जलाएं।

विज्ञापन
Kitchen Hacks Lighters Safety Tips Using Matchsticks For Lighting Gas Stove Is Safe in Hindi
lighter - फोटो : pexel

माचिस की जगह लाइटर से गैस ऑन करने की सलाह दी जाती है। माचिस से थोड़ी सी लापरवाही बड़ा खतरा बन सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed