{"_id":"5c45ba85bdec224bc54a943f","slug":"know-about-the-lifestyle-of-bhaiyyuji-maharaj","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिर क्यों भय्यूजी महाराज को कहा जाता था मालवा का मॉडल संत, स्विस घड़ियों के थे शौकीन","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
आखिर क्यों भय्यूजी महाराज को कहा जाता था मालवा का मॉडल संत, स्विस घड़ियों के थे शौकीन
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 21 Jan 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bhaiyyuji maharaj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भय्यूजी महाराज मृत्यु के बाद भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। उनकी मौत को लेकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, पुलिस उनकी खुदकुशी की मामले की छानबीन कर रही है। लेकिन हम आपको बताते हैं कि अपनी मौत से पहले भी भय्यूजी महाराज अपनी लाइफस्टाइल को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते थे। अपने जवानी के दिनों में उन्होंने सियाराम शूटिग-सर्टिंग के लिए मॉडलिंग भी की थी और यही कारण था कि उन्हें मालवा का मॉडल संत कहा जाता था। हम आपको बताते हैं कि भैय्यूजी महाराज को किन-किन चीजों का शौक था।
2 of 5
bhaiyyu-maharaj
भैय्यूजी महाराज गृहस्थ जीवन में रहते हुए भी संत जैसी जिंदगी जीते थे। भैय्यूजी महाराज मर्सिडीज जैसी महंगी गाड़ियों में चलते थे और रोलेक्स ब्रैंड की घड़ी पहनते थे। भैय्यूजी महाराज ने पहली पत्नी की मृत्यु के बाद 49 साल की उम्र में दूसरी शादी की थी। भैय्यूजी महाराज को घुड़सवारी और तलवारबाजी के अलावा कविताओं में भी बेहद दिलचस्पी थी। अपने जवानी के दिनों में उन्होंने सियाराम शूटिंग-शर्टिंग के लिए पोस्टर मॉडलिंग भी की थी।
3 of 5
bhaiyyu maharaj
भय्यूजी महाराज का इंदौर में सुखलिया स्थित सर्वोदय आश्रम सहित दो घर है। वहीं उन्हें लग्जरी गाड़ियों का काफी शौक था। भय्यूजी के पास 10 से ज्यादा लग्जरी गाड़ियां थीं और सभी गाड़ियां सफेद रंग की थीं। एसयूवी में चलने के शौकीन भय्यूजी अपनी हाईप्रोफाइल लाइफ की वजह से भी चर्चा में रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bhaiyyu
भय्यूजी महाराज का श्री सद्गुरु दत्त धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट देशभर में है। केवल महाराष्ट्र में ही इसके 20 से ज्यादा केंद्र हैं। भय्यूजी महाराज के पास कुल 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति थी।
विज्ञापन
5 of 5
bhaiyyuji maharaj
भय्यूजी महाराज के नाम के साथ भले ही महाराज जुड़ा हो लेकिन वो धोती-कुर्ते की बजाय अक्सर ही ट्रैक सूट या पैंट शर्ट में ही नजर आते थे। कभी वो एक किसान कि तरह अपने खेतों को जोतते नजर आते थे तो कभी क्रिकेट खेलते हुए उन्हें देखा गया।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।