Hindi News
›
Photo Gallery
›
Lifestyle
›
Krishna Janmashtami 2024 Best Shree Krishna HD Photos Wallpaper DP Bal gopal Cute Image Download
{"_id":"66c84af52680f85a5d02f44a","slug":"krishna-janmashtami-2024-best-shree-krishna-hd-photos-wallpaper-dp-bal-gopal-cute-image-download-2024-08-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Krishna Janmashtami 2024: बाल गोपाल की 10 मनमोहक तस्वीरें, जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण की फोटो करें डाउनलोड","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Krishna Janmashtami 2024: बाल गोपाल की 10 मनमोहक तस्वीरें, जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण की फोटो करें डाउनलोड
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Mon, 26 Aug 2024 08:57 AM IST
सार
भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की कुछ सबसे आकर्षक और खूबसूरत तस्वीरें यहां दी जा रही हैं। जन्माष्टमी के मौके पर आप इन तस्वीरों को डाउनलोड करके अपने प्रियजनों को भेज सकते हैं या फोटो फ्रेम कराकर घर में लगा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 10
कृष्ण जन्माष्टमी की तस्वीरें
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Krishna HD Photos : श्रीकृष्ण का बाल स्वरूप इतना मनमोहक है, कि जो देखे उसे प्रेम हो जाए। कान्हा थे ही इतने सुंदर। सांवली सूरत वाले कान्हा के चेहरे पर शरारत के साथ मासूमियत भी दिखती है। उनका बाल स्वरूप देख हर मां कान्हा जैसा पुत्र मांगती है। सिर पर हमेशा मोरमुकुट पहने रहने वाले कान्हा अपने पैरों में पायल पहनकर जब चलते थे तो पायल की ध्वनि स्वर्ग के संगीत को भी मात दे देती थी। कहते हैं कि उनका शरीर कोमल था, वहीं कमर में कर्धनी पहने रहते थे। हाथ में बांसुरी और होठों पर माखन लगाए लड्डु गोपाल की छवि इतनी आकर्षक हैं, जो शब्दों में बयान नहीं की जा सकती है।
भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की कुछ सबसे आकर्षक और खूबसूरत तस्वीरें यहां दी जा रही हैं। जन्माष्टमी के मौके पर आप इन तस्वीरों को डाउनलोड करके अपने प्रियजनों को भेज सकते हैं या फोटो फ्रेम कराकर घर में लगा सकते हैं।
2 of 10
कृष्ण जन्माष्टमी की तस्वीरें
- फोटो : instagram
नंद गोपाल मथुरा की जेल में जन्मे थे। मामा कंस से बचाने के लिए उनके पिता वासुदेव जेल से चुपके से निकलकर गोकुल गए, जहां यशोदा और नंद बाबा के घर पर उन्हें छोड़ आए। जिस रात वासुदेव बाबा नन्हें कन्हैया को लेकर गोकुल जा रहे थे, उस रात बहुत तेज वर्षा हुई थी और यमुना नदी अपने उफान पर आ गई थी। कहते हैं यमुना का जल स्तर कान्हा के चरण स्पर्श करने के लिए इतना बढ़ गया था।
3 of 10
कृष्ण जन्माष्टमी की तस्वीरें
- फोटो : instagram
जब बाबा वासुदेव बाल गोपाल को लेकर गोकुल पहुंचे तो उस रात्रि यशोदा मैया भी अपने कक्ष में सो रही थीं। वासुदेव जी के कहने पर नंद बाबा ने कन्हैया को माता यशोदा की शैया पर साथ में सुला दिया और अपनी नवजात पुत्री वासुदेव को दे दी। यह चित्र माता यशोदा और कान्हा जी का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
कृष्ण जन्माष्टमी की तस्वीरें
- फोटो : instagram
मां यशोदा कृष्ण जी को प्यार से लला कहती थीं। उनके घर पर खूब गाय पलीं थीं। कान्हा को दूध मखान आदि बहुत प्रिय था। मां यशोदा अपने लला यानी कान्हा को इसी तरह अपने हाथों से माखन खिलाती थीं।
विज्ञापन
5 of 10
कृष्ण जन्माष्टमी की तस्वीरें
- फोटो : instagram
यह मनमोहक चित्र पर मां यशोदा और कन्हैया का है, जिसमें मां यशोदा बहुत मातृत्व के साथ कान्हा को माखन खिला रही हैं। कान्हा भी अपनी मैया के हाथ से माखन का स्वाद लेकर काफी खुश नजर आ रहे हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।