फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kriti Sanon Lifestyle: एक फिल्म से कितना कमाती हैं कृति सेनन? जानिए आदिपुरुष की सीता का लाइफस्टाइल और नेटवर्थ

Thu, 27 Jul 2023 10:19 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 27 Jul 2023 10:19 AM IST
विज्ञापन
Kriti Sanon Net Worth 2023 Income Lifestyle House And Car Collection In Hindi
kriti sanon - फोटो : instagram

Kriti Sanon Net Worth 2023: बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने अपनी खूबसूरती, फिटनेस और दमदार अभिनय के दम पर कम समय में ही फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बना ली है। कृति सेनन हाल ही में 'आदि पुरुष' फिल्म में माता सीता की भूमिका में नजर आईं। दिल्ली से इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान कृति मॉडलिंग करती थीं, अचानक ही एक्टिंग की दुनिया में आ गईं। आज कृति सेनन अपना 33 वां जन्मदिन मना रही हैं। कम वक्त में इंडस्ट्री में मुकाम बना लेने वाली कृति सेनन एक फिल्म से करोड़ों की कमाई करती हैं। जन्मदिन पर जानिए कृति सेनन के आलीशान घर, गाड़ियों का कलेक्शन और नेट वर्थ के बारे में।

Kriti Sanon Net Worth 2023 Income Lifestyle House And Car Collection In Hindi
kriti sanon - फोटो : instagram

कृति सेनन का आलीशान घर

कृति सेनन के पास करोड़ों की संपत्ति हैं। वह मुंबई में एक आलीशान घर में रहती हैं। मुंबई के जुहू इलाके में स्थिति कृति के घर की कीमत लगभग 60 करोड़ रुपये बताई जाती हैं। इस घर में कृति अपने माता पिता और बहन नुपूर के साथ रहती हैं।

Kriti Sanon Net Worth 2023 Income Lifestyle House And Car Collection In Hindi
kriti sanon - फोटो : instagram

कृति सेनन का कार कलेक्शन

अभिनेत्री कृति सेनन के पास कई महंगी गाड़ियां भी हैं। उनके कार कलेक्शन में ऑडी क्यू 7, बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज, मर्सिडीज बेंज समेत कई गाड़िया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kriti Sanon Net Worth 2023 Income Lifestyle House And Car Collection In Hindi
kriti sanon - फोटो : instagram

कृति की कमाई

कृति महीने में 50 लाख रुपये से ज्यादा कमाती हैं और सालाना उन की कमाई लगभग 5 करोड़ रुपये  से अधिक होती है। एक फिल्म के लिए कृति करीब 2 करोड़ रुपये फीस चार्ज करती हैं।

विज्ञापन
Kriti Sanon Net Worth 2023 Income Lifestyle House And Car Collection In Hindi
Kriti Sanon - फोटो : instagram

कृति सेनन का नेट वर्थ

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कृति सेनन 29 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। कृति की कमाई का मुख्य जरिया फिल्में हैं, इसके अलावा अभिनेत्री ब्रांड एंडोर्समेंट से भी मोटी कमाई करती हैं। ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए कृति सालाना दो करोड़ रुपये कमा लेती हैं। मुंबई में कई रियल एस्टेट प्रॉपर्टीज में इनवेस्ट करती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed