सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: कुमार विश्वास की नेटवर्थ जान हो जाएंगे हैरान, कभी किराए के मकान में रहता था परिवार

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 10 Feb 2022 01:32 PM IST
विज्ञापन
Kumar Vishwas Net Worth 2022 Income House Car Collection Celebrity Lifestyle
कुमार विश्वास की लाइफस्टाइल - फोटो : Twitter/kumarvishwas

'कोई दीवाना कहता है, कोई पागल समझता है। मगर धरती की बेचैनी को बस बादल समझता है। मैं तुझसे दूर कैसा हूं, तू मुझसे दूर कैसी है। ये तेरा दिल समझता है या मेरा दिल समझता है।' 

कविता की पंक्तियां ही इसके लेखक के पहचान है। आपने जरूर पहचान लिया होगा कि यह कविता किसकी है? हिंदी के सबसे मशहूर कवियों में से एक कुमार विश्वास किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। कवियों के मंच से राजनीति के मैदान तक में चर्चा में रहने वाले कुमार विश्वास का आज जन्मदिन है। कुमार विश्वास जब मंच पर खड़े होकर कविता की पंक्तियां बोलते हैं तो लोग उनके फैन बन जाते हैं। वहीं जब राजनीतिक मंच से अपने विरोधियों पर कवि लहजे में तंज कसते हैं तो भी उनके बयान सुर्खियां बन जाते हैं। लेकिन इस मुकाम तक पहुंचना आसान नहीं था। आज भले ही कुमार विश्वास का नाम हर कोई जानता है लेकिन एक दौर था जब कवि बनने के लिए उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ दी। उन्हें परिवार के ताने सुनने पड़े। छोटे छोटे कवि सम्मेलनों में शामिल होकर चंद पैसे कमाए और इन्हीं संघर्षों के बाद आज वह हिंदी के धुरंधर कवि, 'आप' के फाउंडर लीडर के तौर पर पहचाने जाने लगे। इतने संघर्ष के बाद आज कुमार विश्वास एक सेलिब्रिटी की लाइफ जीते हैं। उनकी लाइफस्टाइल, आलीशान घर, कमाई सब कुछ खुद के दम पर तैयार कर आज कुमार विश्वास करोड़ों की संपत्ति के मालिक है। कुमार विश्वास के जन्मदिन के मौके पर जानिए उनकी नेटवर्थ के बारे में। 

Trending Videos
Kumar Vishwas Net Worth 2022 Income House Car Collection Celebrity Lifestyle
कुमार विश्वास की लाइफस्टाइल - फोटो : Twitter/kumarvishwas

कुमार विश्वास की नेटवर्थ

साल 2014 लोकसभा चुनाव के लिए दाखिल हलफनामे के मुताबिक, कुमार विश्वास के पास 3.8 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति थी। वहीं इस एफिडेविट के मुताबिक कुमार विश्वास की सालाना कमाई उस वक्त 27 लाख रुपए थी। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, कुमार विश्वास की नेटवर्थ 4.2 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kumar Vishwas Net Worth 2022 Income House Car Collection Celebrity Lifestyle
कुमार विश्वास की लाइफस्टाइल - फोटो : Twitter/kumarvishwas

कुमार विश्वास की कमाई

कुमार विश्वास कवि सम्मेलनों और शो के जरिए पैसे कमाते हैं। वह एक शो में 10 से 15 मिनट में कविता पाठ करते हैं। इसके लिए वह 5 से 10 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कुमार विश्वास सालाना 30 लाख रुपये तक कमा लेते हैं। वहीं उनकी महीने की कमाई दो लाख रुपये से ज्यादा है।

Kumar Vishwas Net Worth 2022 Income House Car Collection Celebrity Lifestyle
कुमार विश्वास - फोटो : ट्विटर

कुमार विश्वास का आलीशान घर

कुमार विश्वास का परिवार कभी किराए के मकान में रहा करता था। आज गाजियाबाद के वसुंधरा में कुमार विश्वास का फ्लैट है, जिसकी कीमत 90 लाख रुपये है। इसके अलावा करीब 12 लाख रुपये के दो फ्लैट हैं।

विज्ञापन
Kumar Vishwas Net Worth 2022 Income House Car Collection Celebrity Lifestyle
कुमार विश्वास की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram
कुमार विश्वास का कार कलेक्शन

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कुमार विश्वास के पास दो कारें हैं। एक टोयोटा इनोवा और दूसरी टाटा एरिया। इन दोनों कारों की कीमत लगभग 16.50 लाख रुपये तक है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed