फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: कितनी है लता मंगेशकर की कुल संपत्ति? जानिए स्वर कोकिला का घर और कार कलेक्शन

Thu, 13 Jan 2022 11:33 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 13 Jan 2022 11:33 AM IST
विज्ञापन
Lata Mangeshkar Net Worth 2022 Bungalow Car Collection Celebrity Lifestyle
लता मंगेशकर की लाइफस्टाइल - फोटो : अमर उजाला

स्वर कोकिला लता मंगेशकर इन दिनों अस्पताल में हैं और कोरोना वायरस से जंग लड़ रही हैं। हाल ही में उनके संक्रमण की चपेट में आने की खबर मिली थी, हालांकि उनके संक्रमण के लक्षण हल्के हैं लेकिन एहतियात के तौर पर उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है। उनकी सेहत में सुधार हुआ है। लता मंगेशकर को कौन नहीं जानता। एक दौर था जब 92 साल की लता की सुरीली आवाज ने फिल्म इंडस्ट्री में अपना जादू चला रखा था। आज भी हर संगीतकार और गायक लता ताई को अपने लिए प्रेरणा के तौर पर देखता है। लता मंगेशकर ने बचपन से संगीत की शिक्षा ली। छोटी उम्र में इंडस्ट्री में कदम रखा और स्वर कोकिला का खिताब अपने नाम किया लेकिन क्या आपको पता है कि लता मंगेशकर कितनी अमीर हैं? लता मंगेशकर की कुल संपत्ति कितनी है, वह कहां और किस तरह के घर में रहती हैं? उनका कार कलेक्शन कैसा है? अगर नहीं पता तो अगली स्लाइड्स में जानिए लता मंगेशकर की नेट वर्थ के बारे में।

Lata Mangeshkar Net Worth 2022 Bungalow Car Collection Celebrity Lifestyle
लता मंगेशकर की लाइफस्टाइल - फोटो : Twitter/FilmHistoryPic

लता मंगेशकर का परिचय

सुरों की मल्लिका लता मंगेशकर का जन्मदिन 28 सितंबर को होता है। हिंदी सिनेमा में लता मंगेशकर ने अपने बल और आवाज से ऐसी पहचान बनाई जो सदियों तक याद रखी जाएगी। लता मंगेशकर के पिता दीनानाथ मंगेशकर एक मराठी संगीतकार, शास्त्रीय गायक और थिएटर एक्टर थे, वहीं मां गुजराती थीं। लता ने बचपन से ही अपने पिता से संगीत की शिक्षा ले रखी थी। लेकिन 13 साल की उम्र में पिता का साया लता के सिर से उठ गया। बचपन से ही आर्थिक तंगी देख रही लता को छोटी उम्र में ही गाना पड़ा। उन्होंने कई भाषाओं में हजारों गाने गाए। उनको दर्जनों पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Lata Mangeshkar Net Worth 2022 Bungalow Car Collection Celebrity Lifestyle
लता मंगेशकर की लाइफस्टाइल - फोटो : Twitter@iSachinSrivstva

लता मंगेशकर की नेट वर्थ 

पिछले छह दशकों से संगीत की दुनिया से जुड़ी लता मंगेशकर ने ऊंचे मुकाम और सम्मान के साथ ही मोटी कमाई भी की। रिपोर्ट के मुताबिक लता मंगेशकर की नेटवर्थ 50 मिलियन डॉलर है। भारतीय रुपयों में इनकी कीमत 368 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lata Mangeshkar Net Worth 2022 Bungalow Car Collection Celebrity Lifestyle
लता मंगेशकर की लाइफस्टाइल - फोटो : Twitter

लता मंगेशकर का आलीशान घर

बॉलीवुड में लता दीदी या ताई के नाम से मशहूर लता मंगेशकर मुंबई में रहती हैं। यहां दक्षिण मुंबई के पेडर रोड पर उनका एक आलीशान बंगला है, जिसका नाम है प्रभु कुंज भवन।

विज्ञापन
Lata Mangeshkar Net Worth 2022 Bungalow Car Collection Celebrity Lifestyle
लता मंगेशकर की लाइफस्टाइल (File) - फोटो : Twitter

लता मंगेशकर का कार कलेक्शन

वैसे तो लता मंगेशकर की लाइफस्टाइल साधारण है लेकिन उनका कार कलेक्शन शानदार है। उनके कार कलेक्शन में शेवरले, ब्यूक और एक क्रिसलर गाड़ी शामिल है। इसके अलावा लता मंगेशकर को फिल्म निर्माता यश चोपड़ा ने ‘वीर ज़ारा’ के गाने के रिलीज होने के बाद एक मर्सिडीज कार गिफ्ट की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed