अजित पवार महाराष्ट्र की राजनीति का बड़ा नाम है। अजित पवार राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के नेता है, जो भाजपा-शिवसेना के प्रमुख विपक्षी दलों में से एक है। अजित पवार हाल ही में महाराष्ट्र सीएम शिंदे और डिप्टी सीएम फडणवीस की मौजूदगी में एनडीए में शामिल हो गए। बाद में उन्हें राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई। अजित पवार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार के भतीजे हैं। एक बार फिर अजित पवार ने अपने चाचा के खिलाफ जाकर सत्ताधारी दल एनडीए का समर्थन किया है। इसके पहले पहली बार वर्ष 2019 में अजित पवार ने पाला बदला था। एक जमाने में अजित पवार को शरद पवार का बाया हाथ कहा जाता है। अगली स्लाइड्स में जानिए अजित पवार और शरद पवार के रिश्ते के बारे में, अजित पवार के परिवार में कौन है और अजित पवार किसकी सलाह मानते हैं।
Ajit Pawar Family: दो बेटे और उद्योगपति बड़ा भाई, पत्नी भी हैं राजनीतिक परिवार से, ऐसा है अजित पवार का परिवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजित पवार का परिवार
अजित पवार के परिवार में उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार हैं, जो कि महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और दबंग छवि वाले पद्मसिंह बाजीराव पाटिल की बहन हैं।
अजित पवार के बेटे
अजित के दो बेटे हैं। उनके बड़े बेटे का नाम पार्थ पवार है। पार्थ महाराष्ट्र के मवाला से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन उन्हें बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा। अजित के छोटे बेटे का नाम जय पवार है, जिनका फिलहाल राजनीति में कोई हस्तक्षेप नहीं है।
अजित पवार के भाई-बहन
अजित पवार के बड़े भाई का नाम श्रीनिवास पवार है। श्रीनिवास कृषि और आटोमोबाइल से जुड़े बड़े बिजनेसमैन हैं। कहा जाता है कि अजित अपने हर महत्वपूर्ण फैसले में श्रीनिवास पवार की सलाह लेते हैं। वहीं उनकी बहन का नाम विजया पाटिल है।
अजित पवार और शरद पवार का रिश्ता
शरद पवार अजित पवार के चाचा हैं। अजित के पिता का नाम अनंतराव पवार था। वह बॉम्बे में "राजकमल स्टूडियो" में प्रसिद्ध फिल्म निर्माता वी. शांताराम के लिए काम करते थे। वहीं उनके दादा गोविंद पवार और दादी शारदा पवार के 11 बच्चे थे, जिसमें से पांच की ही जानकारी सार्वजनिक है। जब शरद पवार का सियासत में कद बढ़ा तो अजित उनके साथ रहने लगे। उन्हें शरद पवार का बायां हाथ कहा जाता है। हालांकि बाद में अजित पवार एनसीपी का साथ छोड़ देवेंद्र फडणवीस के पास चले गए और डिप्टी चीफ मिनिस्टर की शपथ भी ले ली।