फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी जन्मदिन स्पेशल: मोदी की ये 5 बातें करती हैं हर युवा को बेहद इंप्रेस

Mon, 17 Sep 2018 12:23 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 17 Sep 2018 12:23 PM IST
विज्ञापन
Modi birthday: These 5 leadership qualities of PM Modi impress everybody
modi
आज पीएम मोदी अपना 68वां जन्मदिन अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मनाने वाले हैं। पीएम मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को वडनगर नामक छोटे से कस्बे में हुआ था। मोदी पहले ऐसे पीएम हैं जिन्हें देश का हर वर्ग काफी पसंद करता है। युवाओं के बीच बढ़ता उनका क्रेज ही उनकी सफलता का सबसे बड़ा कारण है। उनके बात करने के ढंग से लेकर उनके ड्रेसिंग स्टाइल तक को युवा काफी पसंद और फॉलो करते हैं।आइए जानते हैं मोदी की ऐसी कौन सी वो पांच बातें है जिसका हर युवा बेहद दीवाना है।  
Modi birthday: These 5 leadership qualities of PM Modi impress everybody
pm modi

कम्युनिकेशन स्किल 
मोदी का लोगों से संवाद करने का तरीका बेहद प्रभावशाली और निराला है। चाय पर चर्चा से लेकर नमो ऐप के जरिए वो देश के अलग-अलग समुदाय और वर्गों से लगातार संवाद बनाए रखते हैं। उनका दमदार भाषण युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय होता है। बच्चों को परीक्षा की टेंशन से राहत दिलाने से लेकर रेडियो पर चलाए गए प्रोग्राम 'मन की बात' के जरिए उन्होंने जनमानस के दिल पर सीधी दस्तक देने का काम किया है। 

Modi birthday: These 5 leadership qualities of PM Modi impress everybody
modi
सोशल मीडिया पर सक्रियता
मोदी का लोगों के बीच लोकप्रिय बने रहने में सोशल मीडिया का बहुत बड़ा हाथ है। सोशल मीडिया पर देश का युवा सबसे ज्यादा सक्रिय रहता है। फेसबुक, ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नरेंद्र मोदी का नाम न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया के सबसे ज्यादा लोकप्रिय नेताओं में शामिल हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Modi birthday: These 5 leadership qualities of PM Modi impress everybody
narendra modi
ड्रेसिंग स्टाइल
पीएम मोदी का ड्रेसिंग स्टाइल हमेशा चर्चा में बना रहता है। मोदी का हाफ कट बांह वाला कुर्ता और रंग-बिरंगी पगड़ी काफी लोकप्रिय हुई। नरेंद्र मोदी के पहनने के बाद युवाओं के बीच इनकी डिमांड देखते हुए बाजार में ये भी जगह-जगह बिकने लगा। 
 
विज्ञापन
Modi birthday: These 5 leadership qualities of PM Modi impress everybody
modi

फिटनेस 
68 साल की उम्र में भी अपने जोश की वजह से युवाओं को मात देने वाले पीएम मोदी युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। 24 घंटे में 18 घंटे काम करने वाले, लंबी यात्राएं और लगातार होने वाली रैलियों में भी जोशीले अंदाज में भाषण देने की वजह से मोदी दुनियाभर में पसंद किए जाते हैं। खास बात यह है कि बेहद व्यस्त होने के बाद भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चेहरे पर कभी थकान नहीं दिखाई देती। उनके जोशीले भाषण युवाओं को उनका दीवाना बना देते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed