फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monsoon Tips: सिरका-नींबू सिर्फ सलाद के लिए नहीं, चींटियों को भगाने में भी सुपरहिट

Sun, 13 Jul 2025 04:44 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 13 Jul 2025 04:44 PM IST
सार

Home Remedies To Get Rid Of Ants And Insect: अगर आपके घर में बरसात के दौरान कीड़े और चीटियों ने डेरा डाल रखा है तो परेशान होने की जरूरत नहीं, क्योंकि कुछ आसान घरेलू नुस्खे आपकी मदद कर सकते हैं।

विज्ञापन
Monsoon Home Remedies To Get Rid Of Ants And Insect rainy season me insects kaise bhagaye Disrj
मानसून में चीटियां भगाने के उपाय - फोटो : Adobe Stock

Home Remedies To Get Rid Of Ants And Insect: मानसून बारिश, हरियाली और ताजगी का मौसम है। लेकिन इसी मौसम में एक और चीज बिना बुलाए मेहमान बनकर घर में घुस आती है, वह हैं कीड़े और चींटियां। ये न सिर्फ खाने-पीने की चीजों को नुकसान पहुंचाते हैं बल्कि आपकी सेहत के लिए भी खतरा बन सकते हैं। बरसात में नमी आ जाती है और इसी नमी में कीड़े और चीटियां पनपते हैं। यह रसोई घर में, दीवारों पर, जमीन में कोनों पर दिखाई दे जाते हैं। अगर आपके घर में बरसात के दौरान कीड़े और चीटियों ने डेरा डाल रखा है तो परेशान होने की जरूरत नहीं, क्योंकि कुछ आसान घरेलू नुस्खे आपकी मदद कर सकते हैं।

Monsoon Home Remedies To Get Rid Of Ants And Insect rainy season me insects kaise bhagaye Disrj
सफेद सिरका और पानी का स्प्रे - फोटो : adobe

सफेद सिरका और पानी का स्प्रे

सिरका में तेज़ ऐसिडिक गुण होते हैं जो चींटियों और कीड़ों को दूर रखने में मदद करते हैं। सफेद सिरका और पानी को बराबर मात्रा में मिलाकर स्प्रे बॉटल में भर लें और जहां-जहां चींटियां दिखें वहां छिड़क दें।

Monsoon Home Remedies To Get Rid Of Ants And Insect rainy season me insects kaise bhagaye Disrj
नमक और हल्दी का घेरा - फोटो : Freepik.com

नमक और हल्दी का घेरा

नमक और हल्दी दोनों ही कीड़ों और चींटियों के लिए बाधा का काम करते हैं। दरवाजे, खिड़कियों और चींटियों के आने वाले रास्ते पर नमक और हल्दी की रेखा बना दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Monsoon Home Remedies To Get Rid Of Ants And Insect rainy season me insects kaise bhagaye Disrj
नींबू का रस - फोटो : Adobe

नींबू का रस

नींबू की खुशबू और उसका रस चींटियों को भटकाने में असरदार होता है। इस्तेमाल के लिए नींबू का रस उन जगहों पर डालें जहां से चींटियां आती हैं या नींबू के छिलकों को घर के कोनों में रखें।

विज्ञापन
Monsoon Home Remedies To Get Rid Of Ants And Insect rainy season me insects kaise bhagaye Disrj
पुदीने या नीम का तेल - फोटो : Adobe

पुदीने या नीम का तेल

ये दोनों प्राकृतिक रिपेलेंट्स हैं जो कीड़ों को दूर रखते हैं। कुछ बूंदें पुदीने या नीम के तेल की कॉटन पर डालें और घर के कोनों में रखें। इससे कीड़े और चीटियां घर से दूर रहेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed