फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monsoon Home Decor: मलेरिया-डेंगू का खतरा नहीं, इन 5 होम डेकोर हैक्स से बनाएं मच्छर मुक्त घर

Wed, 23 Jul 2025 04:52 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 23 Jul 2025 04:52 PM IST
सार

Mosquito Proof Home Decor ideas: मानसून दस्तक दे चुका है। इस सुहावने मौसम में मच्छरों और कीड़े-मकोड़ों का प्रकोप बढ़ जाता है। ऐसे में मच्छरों के प्रकोप से बचाने के लिए आपने अपने घर को कितना तैयार किया है?

विज्ञापन
Monsoon Interior Design For Mosquito Proof Home Decor ideas For Dengue Malaria Prevention At Home
Home Decor - फोटो : adobe

अंजलि मिश्रा



गर्मियों के बाद मानसून का मौसम रिमझिम बारिश और ठंडी हवाएं लेकर आता है, जो सभी को बहुत भाती हैं। लेकिन इस सुहाने मौसम के साथ मच्छरों का प्रकोप भी तेजी से बढ़ जाता है। ये मच्छर डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप अपने घर की सजावट ऐसी करें, जो न सिर्फ देखने में सुंदर और आकर्षक लगे, बल्कि मच्छरों से भी सुरक्षा प्रदान करे।

इनडोर प्लांट्स

घर की प्राकृतिक सजावट न केवल सुंदरता बढ़ाती है, बल्कि मच्छरों से भी बचाती है। लेमनग्रास, लैवेंडर, तुलसी, पुदीना और गेंदा जैसे पौधे मच्छर भगाने में मदद करते हैं। लेमनग्रास में सिट्रोनेला ऑयल होता है, जो मच्छरों को दूर रखता है। गेंदा और लैवेंडर की खुशबू भी मच्छरों को नहीं भाती। तुलसी और पुदीना न केवल कीड़े-मकोड़े भगाते हैं, बल्कि घर को ताजगी भी देते हैं। आप इन पौधों से बालकनी, खिड़की या किचन को सजाएं, ताकि मच्छर आपके घर से दूर रहें।

 

Monsoon Interior Design For Mosquito Proof Home Decor ideas For Dengue Malaria Prevention At Home
पर्दे - फोटो : Instagram

नेट के पर्दे

बारिश के मौसम में उमस के कारण बंद कमरे में घुटन और बेचैनी महसूस होती है। ऐसे में आप ताजगी पाने के लिए खिड़की और दरवाजे खोल देती हैं, जिससे मच्छर आसानी से अंदर आ जाते हैं। इस समस्या से बचने के लिए नेट वाले परदों का इस्तेमाल करें। अपने पसंदीदा रंग और डिजाइन के नेट के परदे खिड़कियों और दरवाजों पर लगाएं। इससे न सिर्फ हवा का आवागमन बना रहेगा, बल्कि मच्छर और कीड़े-मकोड़े भी कमरे में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। साथ ही आपका कमरा खूबसूरत भी नजर आएगा।

Monsoon Interior Design For Mosquito Proof Home Decor ideas For Dengue Malaria Prevention At Home
एसेंशियल ऑयल - फोटो : iStock

एसेंशियल ऑयल

घर को फूलों-सा महकाने के लिए आप आर्टिफिशियल फूलों के गुलदस्ते पर लैवेंडर और रोजमेरी जैसे एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें डाल सकती हैं। यह घर को महकाने के साथ ही मच्छरों को भी भगाते हैं। बाजार में मच्छरों को भगाने वाले उत्पादों में केमिकल होते हैं, जो सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं। एसेंशियल ऑयल एक प्राकृतिक विकल्प है और इसकी खुशबू मच्छर तथा कीड़े-मकौड़ों को घर में टिकने नहीं देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Monsoon Interior Design For Mosquito Proof Home Decor ideas For Dengue Malaria Prevention At Home
हल्के रंग की लाइटिंग - फोटो : Adobe Stock

हल्के रंग की लाइटिंग

मच्छर आमतौर पर रोशनी की ओर आकर्षित होते हैं, खासकर तेज और डार्क रोशनी उनकी सक्रियता बढ़ा सकती है। ऐसे में घर में अधिक ब्राइट लाइट लगाने से बचें और उसकी जगह सॉफ्ट या वॉर्म टोन की हल्की रोशनी देने वाली लाइटों का इस्तेमाल करें। ये लाइट घर के माहौल को शांत और सुंदर दिखाएंगी, साथ ही मच्छर भी कम आएंगे। असल में, कम ब्राइट लाइटिंग न केवल आंखों को सुकून देती है, बल्कि मच्छरों को दूर रखने में भी सहायक होती है।

विज्ञापन
Monsoon Interior Design For Mosquito Proof Home Decor ideas For Dengue Malaria Prevention At Home
candle - फोटो : Adobe stock

सुगंधित मोमबत्तियां

मोमबत्ती स्टैंड घर की सुंदरता बढ़ाते हैं और मोमबत्तियां शांत और सुकून भरी रोशनी देती हैं। मच्छरों से बचाव के लिए सुगंधित मोमबत्तियां जलाना बेहद उपयोगी उपाय है। ये सजावट में चार चांद लगाने के साथ ही घर को खुशबू से महका देती हैं। आप बेड रूम, हॉल और किचन में ये सुगंधित मोमबत्तियां रख सकती हैं, जिससे घर महकता रहेगा और आपको सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed