फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mulayam Singh Yadav Death: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन, अपने पीछे छोड़ गए इतनी संपत्ति

Mon, 10 Oct 2022 09:54 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 10 Oct 2022 09:54 AM IST
विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav Death Net Worth 2022 Income House Car Samajwadi Party Founder Lifestyle in Hindi
मुलायम सिंह यादव की नेट वर्थ - फोटो : Instagram

Mulayam Singh Yadav Net Worth 2022: समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश की राजनीति का बड़ा नाम मुलायम सिंह यादव का 10 अक्तूबर दिन बुधवार को निधन हो गया। पिछले कई दिनों से मुलायम सिंह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। उत्तर प्रदेश से तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके मुलायम सिंह यादव स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में इलाज करना रहे थे। हालांकि उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। कुछ समय पहले ही मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना सिंह का निधन हुआ है। मुलायम सिंह राजनीति से लेकर अपने पारिवारिक मामलों के लिए हमेशा से सुर्खियों में रहे। राजनीति में उनकी भूमिका अहम और दमदार रही। देश के रक्षा मंत्री के पद पर रहने वाले मुलायम सिंह तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री नियुक्त हुए। आखिरी बार उन्होंने साल 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ा था। राजनीति के अलग अगर उनके परिवारिक जीवन पर गौर करें तो वह इटावा के सैफई गांव के रहने वाले हैं। इटावा, मैनपुरी में यादव परिवार का दबदबा रहा है। मुलायम सिंह यादव का यहां पैतृक आवास है। चलिए जानते हैं सपा संरक्षक और यूपी के मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव कितनी संपत्ति के मालिक हैं।




 
Mulayam Singh Yadav Death Net Worth 2022 Income House Car Samajwadi Party Founder Lifestyle in Hindi
मुलायम सिंह यादव की नेट वर्थ - फोटो : PTI

मुलायम सिंह की कमाई का जरिया

रिपोर्ट के मुताबिक, सपा संरक्षक मुलायम सिंह कृषि और लोकसभा से मिलने वाले वेतन के जरिए कमाई करते हैं। 2019 लोकसभा चुनाव के लिए जारी हलफनामे के अनुसार उनके बैंक खाते में 56 लाख रुपये जमा है और लगभग 16 लाख रुपये की नगदी है।

Mulayam Family Tree: मुलायम सिंह यादव का कुनबा, अखिलेश-शिवपाल से डिंपल-अपर्णा तक, जानें परिवार में और कौन-कौन 

Mulayam Singh Yadav Death Net Worth 2022 Income House Car Samajwadi Party Founder Lifestyle in Hindi
मुलायम सिंह यादव की नेट वर्थ - फोटो : amar ujala

मुलायम सिंह की कृषि और जमीन

पूर्व मुख्यमंत्री इटावा के सैफई के रहने वाले हैं। उनके पास कृषि योग्य करोड़ों की संपत्ति है। रिपोर्ट के मुताबिक, मुलायम के पास सात करोड़ रुपये से अधिक की कृषि भूमि है। साथ ही 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की गैर कृषि भूमि है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav Death Net Worth 2022 Income House Car Samajwadi Party Founder Lifestyle in Hindi
मुलायम सिंह यादव की नेट वर्थ - फोटो : अमर उजाला

मुलायम सिंह का घर और गाड़ियां

सपा प्रमुख के पास एक टोयोटा कार है, जिसकी कीमत लगभग 17 लाख रुपये से अधिक है। लगभग 50 हजार से ज्यादा कीमत का उनके पास एलिमिनेटर वाहन भी है। घर की बात करें तो मुलायम सिंह का लखनऊ में घर है, जहां वह पत्नी साधना के साथ रहते थे। इटावा में भी उनका एक प्लॉट है।

विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav Death Net Worth 2022 Income House Car Samajwadi Party Founder Lifestyle in Hindi
मुलायम सिंह यादव की नेट वर्थ - फोटो : अमर उजाला

मुलायम सिंह की संपत्ति

साल 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान दिए हलफनामे के मुताबिक, मुलायम सिंह यादव करीब 15 करोड़ से अधिक की संपत्ति के मालिक हैं। नामांकन दाखिल करते समय शपथ पत्र में उन्होंने अपनी चल-अचल संपत्ति 16 करोड़ 52 लाख 44 हजार 300 रुपये बताई थी। हालांकि इसके पहले साल 2014 लोकसभा चुनाव में मुलायम सिंह ने 11 करोड़ रुपये की संपत्ति की घोषणा हलफनामे में बताई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed