नरक चतुर्दशी जिसे आप छोटी दिवाली के नाम से शायद ज्यादा जानते होंगे। इस दिन का अपना महत्व होता है। इस दिन दीये जलाने की खास मान्यता भी है। यही नहीं, लोग इस दिन अगले दिन होने वाली दिवाली यानी महालक्ष्मी पूजा के लिए खरीदारी भी करते हैं। इस दिन को कृष्ण चतुर्दशी के रूप में भी जाना जाता है, क्योंकि कहा जाता है कि इस दिन भगवान कृष्ण ने नरकासुर नाम के राक्षस का वध करके 16 हजार से ज्यादा महिलाओं को मुक्त करवाया था। इसलिए इस दिन लोगों ने खुशी में दीये जलाए थे जो आज भी जारी है और तब से इस दिन को नरक चतुर्दशी के नाम से जाना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन घर के बुजुर्ग को भी दिया जलाना चाहिए? शायद नहीं, तो चलिए बिना देर किए हम आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"617a9067872a582b36498477","slug":"narak-chaturdashi-2021-know-why-the-elders-of-the-house-should-light-a-lamp-on-narak-chaturdashi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Narak Chaturdashi 2021: जानिए क्यों नरक चतुर्दशी के दिन घर के बुजुर्ग को जलाना चाहिए दीया, पीछे छुपी है ये खास वजह","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Narak Chaturdashi 2021: जानिए क्यों नरक चतुर्दशी के दिन घर के बुजुर्ग को जलाना चाहिए दीया, पीछे छुपी है ये खास वजह
Wed, 03 Nov 2021 12:09 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
नरकचतुर्दशी 2021
- फोटो : pexels
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरकचतुर्दशी 2021
- फोटो : pixabay
इसलिए जलाते हैं बुजुर्ग दीया
- दरअसल, नरक चतुर्दशी के दिन दीये जलाने की परंपरा है और ऐसा करना बेहद ही शुभ माना जाता है। इस दिन होता ये है कि घर के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति छोटी दिवाली की रात को एक दीया जलाते हैं और फिर इसे जलाकर पूरे घर में घुमाते हैं। वहीं, इसके बाद वो बुजुर्ग उस दीये को लेकर घर के बाहर जाता है और कहीं दूर उसे रखकर आ जाता है।
नरकचतुर्दशी 2021
- फोटो : pexels
क्या कहते हैं इस दीये को?
- नरक चतुर्दशी के दिन इस दीये को जलाने की परंपरा है और इसे सिर्फ घर का सबसे बुजुर्ग सदस्य ही जलाता और फिर कहीं दूर रखकर आ जाता है। वहीं, इस दीये को यम का दीया कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नरकचतुर्दशी 2021
- फोटो : Istock
होता है ये फायदा
- बात अगर इस यम के दीये के फायदे की करें, तो मान्यता है कि इस दीये को जलाने के बाद जब पूरे घर में घुमाया जाता है, तो ऐसा करने से सभी बुराइयां और कथित बुरी शक्तियां घर से बाहर चली जाती हैं। इसलिए ऐसा करने की परंपरा है।
विज्ञापन
नरकचतुर्दशी 2021
- फोटो : pexels
इस बात का ध्यान रखें
- जब बुजुर्ग इस यम के दीये को जलाते हैं और इसके बाद जब वो इसे कहीं दूर रखने जाते हैं, तो उस वक्त इस बात का ध्यान देना चाहिए कि घर के बाकी सदस्य घर के अंदर ही रहें।