Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से शुरू हो रही है। नवरात्रि के पावन दिनों में माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना होती है। पहले दिन कलश स्थापना के बाद देवी का घर में स्वागत किया जाता है और मान्यता है कि नौ दिन तक मां भक्तों के घर में वास करती हैं। इन नौ दिनों तक हर दिन मां के अलग स्वरूपों की विशेष पूजा होती है। देवी पूजा बिना श्रृंगार अधूरी है। नवरात्रि में नवदुर्गा का श्रृंगार किया जाता है। नौ देवियों के अलग अलग नौ प्रिय रंग हैं। ऐसे में माता का श्रृंगार करते समय और नवरात्रि में नवदुर्गा की पूजा करते समय उनकी पसंद के रंगों को शामिल करते हैं। माता के श्रृंगार में देवी के पसंदीदा रंगों के वस्त्र का उपयोग कर सकते हैं। खुद भी दिन विशेष के मुताबिक रंग के वस्त्र धारण करके पूजा कर सकते हैं। आइए जानते हैं नवरात्रि में नवदुर्गा की पूजा में 9 अलग अलग रंगों का महत्व और नौ देवियों के प्रिय 9 रंगों के बारे में।
Chaitra Navratri 2023: नवदुर्गा के प्रिय नौ रंगों को नवरात्रि पूजा में करें शामिल, हर रंग का है विशेष महत्व
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रथम नवरात्रि, माता शैलपुत्री का प्रिय रंग
नवरात्रि के पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा होती है। मां शैलपुत्री का प्रिय रंग सफेद है। इसलिए सफेद रंग को प्रथम नवरात्रि पर शुभ माना जाता है। मां शैलपुत्री को सफेद रंग के वस्त्र धारण कराने चाहिए। यह रंग शांति और शुद्धता का प्रतीक है। शुद्ध और शांत मन से नवरात्रि की शुरुआत करनी चाहिए।
द्वितीय नवरात्रि, माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय रंग
नवरात्रि का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी की उपासना का दिन है। माता को नारंगी रंग प्रिय है। इसलिए नवरात्रि के दूसरे दिन नारंगी रंग का उपयोग शुभ माना जाता है। नारंगी रंग सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
तृतीय नवरात्रि, माता चंद्रघंटा का प्रिय रंग
चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन सफेद रंग को शुभ मानते हैं। दरअसल, इस दिन माता चंद्रघंटा की आराधना की जाती है। माना जाता है कि माता चंद्रघंटा की पूजा के समय सफेद वस्त्र धारण करने चाहिए।
चतुर्थी नवरात्रि, माता कुष्मांडा का प्रिय रंग
माता कुष्मांडा की पूजा नवरात्रि के चौथे दिन होती है। मां कुष्मांडा की पूजा में लाल रंग के उपयोग को शुभ मानते हैं। लाल रंग प्रेम, पराक्रम, शक्ति का प्रतीक है।