फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year 2025 Celebration: नए साल पर नहीं जा पा रहे कहीं घूमने तो घर पर इन तरीकों से मनाएं 1 जनवरी का जश्न

Mon, 30 Dec 2024 02:45 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 30 Dec 2024 02:45 PM IST
सार

31 दिसंबर या 1 जनवरी को खास बनाने के लिए कुछ सरल और रचनात्मक आइडियाज अपना सकते हैं और परिवार व दोस्तों के साथ खुशियां मना सकते हैं। 

विज्ञापन
New Year 2025 How to Celebrate 1st January New Year at Home Know Celebration Ideas
नए साल का जश्न घर पर कैसे मनाएं - फोटो : Amar Ujala

New Year 2025 Celebration Ideas: नए साल पर परिवार और दोस्तों के साथ लोग घूमना पसंद करते हैं। देश के कई हिल स्टेशनों और पर्यटन स्थलों पर पहले से ही नए साल की बुकिंग हो गई है। पर्यटकों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। हालांकि पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए बहुत से लोग सफर पर जाने से बचना चाहते हैं। सवाल है कि घूमने बाहर नहीं जा पा रहे हैंं तो नए साल का जश्न घर पर कैसे मनाएं कि यादगार बन जाए।



ऐसे में अगर आप नए साल पर कहीं बाहर नहीं जा पा रहे हैं तो घर पर ही जश्न मना सकते हैं। घर पर नए साल का जश्न मनाने के कई मजेदार और यादगार तरीके हैं। 31 दिसंबर या 1 जनवरी को खास बनाने के लिए कुछ सरल और रचनात्मक आइडियाज अपना सकते हैं और परिवार व दोस्तों के साथ खुशियां मना सकते हैं। 

New Year 2025 How to Celebrate 1st January New Year at Home Know Celebration Ideas
घर पर पार्टी का आयोजन करें - फोटो : Adobe stock

घर पर पार्टी का आयोजन करें

नए साल का जश्न मनाने के लिए घर पर पार्टी कर सकते हैं। इसके लिए घर को सजाएं। चाहें तो एक थीम आधारित पार्टी करें जैसे बॉलीवुड, रेट्रो, या ब्लैक एंड गोल्ड थीम। पार्टी बिना म्यूजिक और डांस के अधूरी है। इसलिए पार्टी में संगीत को शामिल करें। दोस्तों, रिश्तेदारों या परिवार व पार्टनर के साथ मिलकर पार्टी करें।

New Year 2025 How to Celebrate 1st January New Year at Home Know Celebration Ideas
मूवी नाइट - फोटो : istock

मूवी नाइट

अपने परिवार के साथ पसंदीदा फिल्म या वेब सीरीज देख सकते हैं। शाम को डिनर के बाद कोई मूवी लगाएं और पूरा परिवार या दोस्त साथ बैठकर फिल्म को एन्जॉय करें। इस दौरान पॉपकॉर्न, पिज्जा, चॉकलेट या अन्य स्नैक्स भी तैयार रखें। मूवी नाइट का मजा दोगुना करने के लिए प्रोजेक्टर का उपयोग करें। ये होम थिएटर का  अनुभव कराएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year 2025 How to Celebrate 1st January New Year at Home Know Celebration Ideas
परिवार - फोटो : istock

पूजा

नए साल की शुरुआत घर पर पूजा-पाठ करवाकर भी कर सकते हैं। घर पर ही नया साल मनाना है तो पहले दिन सुबह पूजा करें। परिवार या आस-पड़ोसियों को एकत्र करके भजन का आयोजन कर सकते हैं। पूरे परिवार या परिजनों के साथ मिलकर शांति और समृद्धि की प्रार्थना करते हुए हवन कर सकते हैं।  

विज्ञापन
New Year 2025 How to Celebrate 1st January New Year at Home Know Celebration Ideas
खाना-खजाना - फोटो : freepik

खाना-खजाना

कोई भी पर्व या खुशी का मौका लजीज पकवानों के बिना अधूरा है। घर पर नए साल पर हैं जो कोई नई  डिश या मिठाई बना सकते हैं। इस दिन को यादगार बनाने के लिए परिवार के सदस्यों के बीच कुकिंग प्रतियोगिता रख सकते हैं, जिसमें सभी को अपने हाथों से कुछ बनाना होगा। इस तरह से आप मिलकर पूरा डाइनिंग टेबल लजीज पकवानों से सजा सकते हैं और इस से खाने का स्वाद भी बढ़ जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed