फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना से बचने के अलावा भी हैं सैनिटाइजर के लाभ, वाइट बोर्ड से मिटा देता है परमानेंट मार्कर के निशान

Tue, 19 Jan 2021 05:30 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Tue, 19 Jan 2021 05:30 PM IST
विज्ञापन
other important uses of sanitizer in hindi
सैनिटाइजर की सहायता से हम खुद को बीमारियों से दूर रख सकते हैं - फोटो : Social Media

सैनिटाइजर हमारे बीच न जाने कितने वर्षों से मौजूद था लेकिन हम कभी भी इसकी अहमियत को इतने अच्छे से समझ नहीं पाए जितने अच्छे से अब जानने लगे हैं। आज भी हमें लगता है कि सैनिटाइजर की सहायता से हम खुद को बीमारियों से दूर रख सकते हैं। सैनिटाइजर हमें संक्रमण से तो बचा सकता है लेकिन साथ ही यह कई सारे कामों में भी हमारी सहायता करता है। घर की सफाई से जुड़े कई काम भी सैनिटाइजर के उपयोग मात्र से बहुत आसान हो जाते हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए संक्रमण से बचने के अलावा भी किन कामों में आता है सैनिटाइजर।

other important uses of sanitizer in hindi
परमानेंट मार्कर के निशान पर सैनिटाइजर लगाएं - फोटो : Social media

वाइट बोर्ड से मार्कर के निशान मिटाना
कई बार बच्चों को क्या बड़ों को ही पता नहीं होता है और वे अनजाने में परमानेंट मार्कर से वाइट बोर्ड पर लिख देते हैं। ऐसे में इन निशानों को मिटाना बहुत आसान नहीं होता है। सैनिटाइजर के उपयोग से परमानेंट निशानों को बड़ी आसानी से मिटाया जा सकता है। बोर्ड पर परमानेंट मार्कर के निशान पर सैनिटाइजर लगाएं और उसे डस्टर की सहायता से साफ करें। इस प्रक्रिया को बार-बार दोहराने पर जल्द ही निशान मिट जाएगा। 

other important uses of sanitizer in hindi
स्याही के निशान को कपड़ों से मिटाना आसान नहीं होता है - फोटो : Pixabay

कपड़ों से स्याही के निशान मिटाना
कई बार हमारे हाथ में कलम होती है और हमें पता ही नहीं चलता है कि कब हम उस कलम से हमारे कपड़ों को खराब कर लेते हैं। स्याही के निशान को कपड़ों से मिटाना इतना आसान नहीं होता है। आप कितनी ही बार कपड़ों को बार-बार धो लो लेकिन वे निकलने का नाम ही नहीं लेते। ऐसे में आप स्याही के निशान पर सैनिटाइजर डालकर आराम से उसे टूथब्रश से रगड़ सकते हैं। ऐसा करने से निशान साफ हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
other important uses of sanitizer in hindi
सैनिटाइजर को डिओड्रेंट की तरह लगा सकते हैं - फोटो : सोशल मीडिया

डिओड्रेंट की तरह करें इस्तेमाल
कई बार हम ऐसी परिस्थितियों में फंस जाते हैं कि हमें ही बहुत अजीब महसूस होता है। पसीने के कारण तन से दुर्गंध आना बहुत सामान्य बात है। कई बार हमें अचानक ही लोगों के बीच बैठे-बैठे याद आता है कि कहीं हमारा पसीना उनके लिए समस्या तो पैदा नहीं कर रहा। ऐसी स्थिति में आप आराम से सैनिटाइजर को डिओड्रेंट की तरह लगा सकते हैं। यह नुकसान नहीं पहुंचाएगा। 

 

विज्ञापन
other important uses of sanitizer in hindi
इस प्रक्रिया में दर्द बहुत होता है - फोटो : social media
बिना दर्द के बैंडेज निकाले
चोट पर बैंडेज लगाना तो बहुत आसान होता है लेकिन उसे निकालना अपने आप में बहुत मुश्किल काम है क्योंकि इस प्रक्रिया में दर्द बहुत होता है इसलिए यदि आप चाहते हैं कि बैंडेज को आसानी से निकाल लिया जाए और दर्द भी न हो तो बैंडेज को सैनिटाइजर की सहायता से अलग करें। बैंडेज की किनोरों पर सैनिटाइजर डाल लें और धीरे- धीरे उसे निकालना शुरू करें। ऐसा करने से आपका काम आसानी से हो जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed