Paris Olympic 2024 Vinesh Phogat Fitness Plan: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का एक और पदक लगभग तय माना जा रहा था। मनु भाकर के बाद विनेश फोगाट फाइनल राउंड में पहुंची थीं। उन्होंने क्यूबा की गुजमान लोपेज को 5-0 से हराकर पेरिस ओलंपिक में महिला कुश्ती स्पर्धा के 50 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने की ओर कदम बढ़ा दिया था। फोगाट ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बन हैं। उनके पास कुश्ती का पहला स्वर्ण जीतने का मौका था। लेकिन फाइनल स्पर्धा से पहले उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। फाइनल से पहले उनका वजन नापा गया, जो कि 50 किलोग्राम से अधिक था।
Vinesh Phogat: ओलंपिक में अयोग्य घोषित विनेश फोगाट करती हैं किन चीजों का सेवन, वजन घटाने के लिए क्या-क्या किया
पेरिस ओलंपिक में क्वालीफाई करने के लिए उन्होंने अपना वजन 50 किलो के अंदर किया। दिन रात मेहनत की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विनेश फोगाट का डाइट प्लान
कुश्ती में ताकत और फुर्ती की जरूरत होती है, जिसके लिए विनेश ने अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखा। 50 किलोग्राम स्पर्धा में आने के लिए फोगाट ने एक संतुलित डाइट प्लान और वर्कआउट रूटीन को अपनाया। विनेश ने एक साक्षात्कार के दौरान बताया था कि उन्हें घर का खाना पसंद है। वह घर पर बनी रोटी मक्खन और चटनी के साथ खाना पसंद करती हैं। उनकी डाइट चार्ट में घर का बना पौष्टिक आहार शामिल है।
पौष्टिक आहार का सही समय पर सेवन
हालांकि करियर के शुरूआती दिनों में उन्हें पता नहीं था कि पौष्टिक आहार क्या है और क्या नहीं। घर का खाना कब और कितना खाना है, ये भी फोगाट को नहीं पता था। वह सुबह का नाश्ता नहीं करती थीं और सीधे दोपहर में रोटी का सेवन करती थीं। रात में सोने से पहले अंडे खाया करती थीं। हालांकि खानपान का सही तरीका उन्हें बताया गया। अब वह ट्रेनिंग से पहले अंडे, ओट्स, टमाटर और ब्रेड का सेवन करती हैं।
क्या खाती हैं विनेश फोगाट
दोपहर के खाने में रोटी सब्जी, प्रोटीन के लिए चना, राजमा, दही और सलाद खाती हैं। इसके अलावा रात के खाने में रोटी, सलाद और अंडे का सेवन करती हैं। लंच और डिनर के बीच अगर उन्हें भूख लगती है तो वह शाम को ड्राई फ्रूट्स और प्रोटीन शेक का सेवन करती हैं।
विनेश फोगाट का वर्कआउट रूटीन
खानपान के साथ ही विनेश फोगाट कड़ी ट्रेनिंग करती हैं। वह सुबह और शाम को ट्रेनिंग करती हैं। जिसमें वेट ट्रेनिंग, इंटेंस वर्कआउट और रेसलिंग प्रैक्टिस शामिल है। विनेश फोगाट का फोकस ब्रीदिंग, एंड्यूरेंस और स्टैमिना बढ़ाने वाली एक्सरसाइज पर रहता है।