यह नए जमाने की बात है। अगर आपके पास स्मार्टफोन है तो आप रक्षाबंधन से जुड़े कई सारे एप का सहारा ले सकती हैं। यहां रक्षाबंधन के गाने, शायरी और फोटोफ्रेम्स भी मौजूद हैं। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, रक्षाबंधन या राखी श्रावण माह में पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। यह वह दिन है जब भाई और बहन अपने स्नेही बंधन की पुष्टि करते हैं। आमतौर पर यह एक हिंदू त्योहार है, लेकिन आजकल विभिन्न धर्मों के लोग भी इसे मनाने लगे हैं। इस दिन बहन स्नेह और उत्कृष्ट भावनाओं के प्रतीक के रूप में अपने भाई की कलाई पर एक पवित्र धागे या रंगीन विशेष बैंड को बांधती हैं, जिसे 'राखी' कहा जाता है। बदले में भाई अपनी बहन की रक्षा करने और उन्हें उपहार देने का वादा करता है।
{"_id":"5b7fef2b42c792464b1c50f2","slug":"rakhi-special-2018-unique-ways-to-celebrate-raksha-bandhan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rakhi Special 2018: बहनों से हैं दूर तो ये 4 ऐप जोड़ेंगे भाई-बहन के रिश्तों के तार","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Rakhi Special 2018: बहनों से हैं दूर तो ये 4 ऐप जोड़ेंगे भाई-बहन के रिश्तों के तार
शान मोहम्मद
Updated Sun, 26 Aug 2018 07:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- फोटो : rakhi
Raksha Bandhan Status
इस एप में रक्षाबंधन के लिए स्टेट्स, कोट्स, संदेश और शायरी का सर्वश्रेष्ठ संग्रह हिंदी में उपलब्ध है। यहां से आप अपने पसंदीदा स्टेट्स को फेवरेट लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। इसमें 2018 के बेहतरीन रक्षाबंधन स्टेट्स और कोट्स को संग्रहीत किया गया है। इस एप पर एक हजार से भी अधिक स्टेट्स मौजूद हैं। इस एप की मदद से आप प्रत्यक्ष रूप से संदेशों को साधारण संदेश, टेलीग्राम और वाट्सएप पर अपने भाई-बहन या दोस्तों के साथ साझा कर सकती हैं। इस एप को गूगल प्ले स्टोर से मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है और इसको उपयोग करने के लिए भी कोई चार्ज नहीं लिया जाता है।

GIF of Raksha Bandhan 2018
इस एप की गैलरी में रक्षाबंधन की शुभकामनाओं सहित हजार से अधिक तस्वीरें मौजूद हैं। साथ ही इसमें कई संदेश और ग्रीटिंग्स भी हैं। इस एप की मदद से तैयार की गई तस्वीर को यूजर वॉलपेपर के रूप में भी प्रयोग कर सकते हैं। इस एप की खासियत है कि यूजर नवीनतम रक्षाबंधन gif छवि पा सकते हैं। आप अपनी पसंद के मुताबिक gif तस्वीर को या संदेश को बदल भी सकती हैं। इसकी फेवरेट लिस्ट में कई पसंदीदा रक्षाबंधन फोटो और एसएमएस का संकलन है। इसमें आप किसी तस्वीर पर 100 से अधिक फोटो प्रभाव सेट कर सकती हैं, साथ ही कई विविध प्रकार के फ्रेंम्स का भी चयन कर सकती हैं। इस एप को उपयोग करने के दौरान इंटरनेट की आवश्यकता नहीं पड़ती है, लेकिन यदि आप किसी संदेश या gif तस्वीर को ईमेल या सोशल नेटवर्क पर अपने दोस्तों, परिवार, और प्रियजनों आदि के साथ साझा करती हैं, तो इंटनेट की जरूरत पड़ती है।

Raksha Bandhan Songs
इस एप को खासतौर पर रक्षाबंधन को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसमें रक्षाबंधन से जुड़े अधिकतर गानों को संग्रहीत किया गया है। यह एप रक्षाबंधन के जुड़े गानों की ऐसी धुनें प्रदान करता है, जो आपकी यादों को मजबूत बना देंगी। इस पर रक्षाबंधन से जुड़े वॉलपेपर, संदेश, gif, फोटोफ्रेम, राखी की तस्वीरें आदि दी गई हैं। इस एप में दिए गए फोटो एडिटर विकल्प की मदद से आप अपने स्मार्टफोन पर मौजूद तस्वीरों पर भी राखी फोटोफ्रेम और संदेश लगा सकती हैं। इस एप पर रक्षाबंधन पर्व से जुड़े 25 से अधिक गाने मौजूद हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद के मुताबिक श्रेणीबद्ध कर सकती हैं। साथ ही अपने फोन की रिंगटोन भी बना सकती हैं। इस एप का सॉन्ग सेक्शन बिल्कुल एक मीडिया प्लेयर की तरह है।

राखी
Raksha Bandhan hindi shayri
इस एप की मदद से आप रक्षाबंधन की प्यार भरी शुभकामनाएं ग्रीटिंग कार्ड के रूप में भेज सकती हैं। इस एप में आपको मिलेंगे बहुत सारे प्यारे-प्यारे मैसेज, जिनको आप एक कार्ड ग्रीटिंग्स के रूप में गिफ्ट बनाकर आसानी से अपने भाई-बहन या दोस्तों के साथ साझा कर सकती हैं। इस एप में फोटो के साथ में नए संदेशों का भी संकलन किया गया है। इस एप की मदद से फोटो और टेक्स्ट को मिलाकर बहुत ही सुंदर रक्षाबंधन की शुभकामनाओं का अनूठा कार्ड तैयार किया जा सकता है। इस एप को यूजर्स की सुविधा के अनुसार हिंदी भाषा में बनाया है। इस एप में 70 शायरी दी गई हैं, जिनकी मदद से आप कुछ यूनिक कार्ड्स डिजाइन कर पाएंगी। यह एप बहुत ही कम साइज में है और इसके उपयोग के दौरान इंटरनेट की भी आवश्यकता नहीं होती है।