फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन की पूजा थाली अधूरी है अगर ये 10 चीजें नहीं रखीं, देखें पूरी लिस्ट

Sat, 09 Aug 2025 07:36 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 09 Aug 2025 07:36 AM IST
सार

Raksha Bandhan 2025 Puja Thali राखी की थाली सजाने के लिए जरूरी सामग्री की लिस्ट तैयार कर लें और उसी के मुताबिक खरीदारी करके रखें। 10 ऐसी चीजें हैं जो राखी की पूजा थाली में जरूर शामिल की जानी चाहिए।  यहां रक्षाबंधन पूजा थाली में शामिल की जाने वाली जरूरी सामग्री की लिस्ट दी जा रही है।

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2025 Puja Thali Decoation Samagri List in Hindi
राखी की थाली - फोटो : amar ujala

Raksha Bandhan Puja Thali Samagri List: इस वर्ष रक्षाबंधन 9 अगस्त 2025 को है। राखी के पर्व पर बहन भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी आयु की कामना के साथ पूजा करती है। ऐसे में रक्षाबंधन के मौके पर एक पूजा की थाली और सभी जरूरी सामग्री का होना भी जरूरी है ताकि उस दिन कोई सामान छूट न जाए और पूजा अधूरी न रह जाए। रक्षाबंधन के लिए बहन पहले से राखी और मिठाई तो खरीद लाती हैं लेकिन कुछ सामग्री भूल भी जाती हैं। कई बार तो ऐसा होता है कि राखी बांधने से पहले भाई को दुकान जाकर राखी का जरूरी बचा सामान लाने भेजना पड़ जाता है। ऐसे में पहले से ही रक्षाबंधन की सभी पूजा सामग्री घर ले आएं। इसके लिए राखी की थाली सजाने के लिए जरूरी सामग्री की लिस्ट तैयार कर लें और उसी के मुताबिक खरीदारी करके रखें। 10 ऐसी चीजें हैं जो राखी की पूजा थाली में जरूर शामिल की जानी चाहिए।  यहां रक्षाबंधन पूजा थाली में शामिल की जाने वाली जरूरी सामग्री (Samagri List) की लिस्ट दी जा रही है।

Raksha Bandhan 2025 Puja Thali Decoation Samagri List in Hindi
रक्षाबंधन - फोटो : Adobe

राखी 

रक्षाबंधन में सबसे जरूरी चीज होती है राखी यानी रक्षासूत्र जिसे बहन भाई की कलाई पर बांधती है। सुंदर और शुभ राखी जो भाई की कलाई पर बांधी जानी है, उसे रक्षाबंधन की पूजा की थाली में सजा लें।


दीया

पूजा की थाली बिना दीपक के अधूरी है। रक्षाबंधन पर बहन भाई की आरती उतारती हैं, ताकि उसकी लौ की गर्माहट भाई के जीवन में हमेशा गर्मजोशी भर दे। आरती के लिए पूजा की थाली में तेल या घी का दीपक पहले से रखें। इसे पूजा थाली में जलाना शुभ होता है।

Raksha Bandhan 2025 Puja Thali Decoation Samagri List in Hindi
रक्षा बंधन - फोटो : Freepik

रोली या कुमकुम

बहनें भाई के मस्तक पर हल्दी-कुमकुम या रोली से तिलक करती हैं और उसके बाद राखी बांधती हैं। राखी पर भाई को तिलक लगाना न भूलें, इसके लिए जरूरी है कि पूजा की थाली में पहले से रोली या कुमकुम सजा लें। यह शुभता का प्रतीक होता है।
 

अक्षत

हिंदू धर्म में पूजा पाठ के दौरान साफ चावल यानी अक्षत का होना जरूरी होता है। भाई के मस्तक पर तिलक लगाने के बाद अक्षत लगाया जाता है। ऐसे में पूजा की थाली में अक्षत यानी चावल के चार-छह दाने जरूर शामिल करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2025 Puja Thali Decoation Samagri List in Hindi
मिठाई - फोटो : Adobe stock

मिठाई

राखी बांधने के बाद भाई का मुंह मीठा कराना परंपरा का हिस्सा है। इसलिए पूजा की थाली में मिठाई को जरूर रखें। आप लड्डू या भाई की कोई भी पसंदीदा मिठाई को शामिल कर सकते हैं।

पुष्प 

पूजा की थाली पुष्प यानी फूलों के बिना अधूरी लगती है। यह भाई के जीवन में फूलों सी महक लाने का प्रतीक है। फूल सजावट और सुंदरता बढ़ाने का काम भी करते हैं। पूजा में उपयोग होने वाले ताजे फूल थाली में रखें।

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2025 Puja Thali Decoation Samagri List in Hindi
पानी का कलश - फोटो : Adobe

पानी का कलश या छोटी कटोरी

पूजा की थाली में पानी का कलश भरकर रखें। यह जल भाई का मूंह मीठा कराने के बाद पानी पिलाने के काम आता है। साथ में एक छोटी कटोरी भी थाली में रखें। इसका उपयोग तिलक के समय किया जाता है। 


नारियल

अगर संभव हो तो नारियल को पूजा की थाली में रखें। नारियल को रक्षा और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। अधिकतर सभी शुभ कार्यों में नारियल को शामिल किया जाता है। ऐसे में राखी की पूजा थाली में भी नारियल रख सकती हैं। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed