सब्सक्राइब करें

11 February Ko Kaun Sa Din Hai: प्रॉमिस डे या किस डे...आज कौन सा दिन है? एक क्लिक में जानें

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 11 Feb 2026 06:01 AM IST
सार

Aaj Valentine Week ka Kaun Sa Day Hai: वैलेंटाइन वीक चल रहा है। ऐसे में आज 11 फरवरी को कौन सा दिन है, आइए जानते हैं।

विज्ञापन
11 February ko kya hai Aaj Valentine Week ka Kaun Sa Day Hai
आज कौन सा दिन है? - फोटो : अमर उजाला
Aaj Valentine Week ka Kaun Sa Day Hai: प्यार का ये सप्ताह यानी कि वैलेंटाइन डे फरवरी के महीने में मनाया जाता है। ये सप्ताह कपल्स और प्रेमियों के लिए खास माना जाता है, क्योंकि इस दौरान वे अपने प्यार और भावनाओं को व्यक्त करने के लिए अलग-अलग दिन मनाते हैं।


वैलेंटाइन वीक में कुल सात दिन होते हैं, जिनमें रोज डे, प्रोमिस डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रपोज डे, हग डे और वैलेंटाइन डे शामिल हैं। हर दिन का अपना एक खास महत्व है और ये दिन प्यार को और मजबूत करने का अवसर देते हैं। इस सप्ताह का मजा सिर्फ जोड़ों के लिए ही नहीं बल्कि दोस्त और परिवार भी प्यार और अपनापन जताने का मौका पाते हैं। आज यानी कि 11 फरवरी को कौन सा दिन है, यहां हम आपको इसकी जानकारी देंगे।
 
Trending Videos
11 February ko kya hai Aaj Valentine Week ka Kaun Sa Day Hai
आज है कौन सा दिन ? - फोटो : Amar Ujala
आज है कौन सा दिन ?
 
  • आपको बता दें कि हर साल वैलेंटाइन वीक में 11 फरवरी को प्रॉमिस डे मनाया जाता है।  
  • इस दिन लोग अपने पार्टनर या प्रियजनों से प्यार और वफादारी के वादे करते हैं। 
  • ये दिन केवल रोमांटिक रिश्तों तक सीमित नहीं है, बल्कि दोस्ती और पारिवारिक रिश्तों में भी भरोसा और अपनापन बढ़ाने का अवसर होता है। 
  • प्रॉमिस डे पर किए गए वादे रिश्तों को मजबूत और स्थायी बनाते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
11 February ko kya hai Aaj Valentine Week ka Kaun Sa Day Hai
इस दिन आप क्या कर सकते हैं ? - फोटो : Amar Ujala
इस दिन आप क्या कर सकते हैं ?

इस दिन आप अपने पार्टनर से छोटे-छोटे वादे कर सकते हैं, जैसे हमेशा सच्चा प्यार निभाना, मुश्किल समय में साथ देना, भरोसा बनाए रखना या खुशियां साझा करना। आप ये वादे कार्ड, नोट या सीधे बातचीत के माध्यम से व्यक्त कर सकते हैं। अगर आप किसी लेटर में लिखकर वादा करेंगे, तो इससे भी आपके पार्टनर को भरोसे का एहसास होगा।

 
11 February ko kya hai Aaj Valentine Week ka Kaun Sa Day Hai
इस दिन को मनाने के क्या फायदे हैं ? - फोटो : Adobe
इस दिन को मनाने के क्या फायदे हैं ?

प्रॉमिस डे को मनाने से रिश्तों में विश्वास और समझ बढ़ती है। ये दिन हमें याद दिलाता है कि प्यार केवल महसूस करने का नाम नहीं बल्कि निभाने और निभाने योग्य वादे करने का नाम भी है।

 
विज्ञापन
11 February ko kya hai Aaj Valentine Week ka Kaun Sa Day Hai
अपने पार्टनर से अवश्य करें ये वादे- - फोटो : Adobe stock
अपने पार्टनर से अवश्य करें ये वादे- 


1. हमेशा प्यार और स्नेह बनाए रखना
2. भरोसा और ईमानदारी बनाए रखना
3. मुश्किल समय में साथ निभाना
4. छोटी-छोटी खुशियाँ साझा करना
5. रिश्तों में सम्मान और समझ बनाए रखना
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed