वैलेंटाइन सप्ताह मनाया जा रहा है जो कि हर वर्ष 7 फरवरी से शुरू होता है औऱ 14 फरवरी को इस प्यार के सप्ताह का समापन होता है। वैलेंटाइन वीक का हर दिन प्यार के प्रतीक के रूप में समर्पित है। इस मौके पर हर दिन अपने पार्टनर के साथ रिश्ते को खास और यादगार बनाने का प्रयास कपल करते हैं। इसपूरे सप्ताह में हर दिन का अपना अलग महत्व होता है, जैसे फूल देने का दिन, गिफ्ट देने का दिन या रोमांटिक डेट का दिन।
Kal Kaun Sa Day Hai: कल वैलेंटाइन वीक का कौन सा दिन है? प्यार का ये खास दिन भूलना मत!
14 February Ko Kya Hai: वैलेंटाइन वीक मनाया जा रहा है, जिसका समापन 14 फरवरी को होना है। ऐसे में अगर आप जानना चाहते हैं कि 14 फरवरी को कौन सा डे है, तो यहां आपको संपूर्ण जानकारी दी जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14 फरवरी को कौन सा दिन है?
- हर साल 14 फरवरी को दुनिया भर में वैलेंटाइन डे (Valentine's Day) मनाया जाता है।
- यह दिन प्यार, रिश्तों और भावनाओं को व्यक्त करने के लिए समर्पित होता है।
- वैलेंटाइन डे प्यार के सप्ताह का आखिरी दिन है औ किस डे से पहले मनाया जाता है।
- वैलेंटाइन डे अपने प्रिय के साथ समय बिताया जाता है औऱ दिल की बात करते हैं।
वैलेंटाइन वीक लिस्ट (7 फरवरी से 14 फरवरी)
-
7 फरवरी – रोज डे
-
8 फरवरी – प्रपोज डे
-
9 फरवरी – चाॅकलेट डे
-
10 फरवरी – टेडी डे
-
11 फरवरी – प्राॅमिस डे
-
12 फरवरी – हग डे
-
13 फरवरी – किस डे
-
14 फरवरी – वैलेंटाइन डे
वैलेंटाइन डे का महत्व
- वैलेंटाइन डे का नाम संत वैलेंटाइन के नाम पर रखा गया है, जो प्रेम और समर्पण के प्रतीक माने जाते हैं।
- यह दिन सिर्फ कपल्स के लिए नहीं, बल्कि दोस्तों, परिवार और प्रियजनों के प्रति प्यार जताने का भी अवसर है।
- आज के समय में यह दिन रिश्तों को मजबूत करने, गलतफहमियां दूर करने और नई शुरुआत करने का प्रतीक बन चुका है।
वैलेंटाइन डे मनाने के फायदे
1. रिश्तों में मजबूती
अपने पार्टनर या प्रियजन को समय देना रिश्तों को मजबूत बनाता है।
2. भावनात्मक जुड़ाव
खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त करने से मानसिक संतुलन बेहतर होता है।
3. तनाव में कमी
प्यार और सकारात्मक बातचीत तनाव को कम करने में मदद करती है।
4. यादगार पल
यह दिन जीवनभर की खूबसूरत यादें बनाने का मौका देता है।
वैलेंटाइन डे पर किन बातों का रखें ध्यान
1. भावनाओं का सम्मान करें
किसी पर भी अपने विचार या भावनाएं थोपें नहीं।
2. बजट का ध्यान रखें
महंगे गिफ्ट जरूरी नहीं, सच्ची भावना ज्यादा महत्वपूर्ण है।
3. सुरक्षा और मर्यादा
सार्वजनिक स्थानों पर शालीनता बनाए रखें।
4. सोशल मीडिया पर सावधानी
निजी पलों को साझा करने से पहले सोचें।
5. सहमति जरूरी
किसी भी रिश्ते में सम्मान और सहमति सबसे महत्वपूर्ण होती है।