फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Relief as rain subsides; damage assessment underway

Rishikesh News: बारिश थमने से मिली राहत, क्षति का आकलन जारी

Wed, 19 Aug 2026 06:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 19 Aug 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
Relief as rain subsides; damage assessment underway
-हेंवल नदी में बाढ़ जैसे हालात, बैरागढ़-मोहनचट्टी में गोवंश बहे
विज्ञापन

बारिश थमने से मिली राहत, क्षति का आकलन जारी
यमकेश्वर। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से परेशान यमकेश्वर घाटी को मंगलवार दोपहर बाद राहत मिली। सोमवार सुबह से जारी बारिश के कारण पूरे क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। बारिश थमने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली, हालांकि विभिन्न क्षेत्रों में हुए नुकसान का आकलन जारी है। मूसलाधार बारिश के कारण क्षेत्र में कई जगह सड़कें, मकान, रास्ते, घरों के आंगन और पटवारी चौकी क्षतिग्रस्त होने की सूचनाएं मिली हैं। नदी-नालों के उफान पर आने से कई स्थानों पर खतरे की स्थिति बन गई। हेंवल नदी के उफान पर रहने से सबसे अधिक परेशानी हुई और कई जगह बाढ़ जैसे हालात बन गए। बैरागढ़ और मोहनचट्टी क्षेत्र में नदी का बहाव इतना तेज था कि कई गोवंश बह गए। मंगलवार दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और बारिश थम गई। कई स्थानों पर धूप भी निकली जिससे प्रशासन और स्थानीय लोगों को राहत मिली। लोनिवि दुगड्डा की टीमें सड़कों को खोलने और बारिश से हुए नुकसान का सर्वे करने में जुट गईं। बुधवार शाम करीब 5 बजे तेज गर्जना के साथ दोबारा बारिश हुई। इस दौरान लक्ष्मणझूला-कांडी-दुगड्डा मोटर मार्ग पर कई स्थानों पर मलबा आ गया। सूचना मिलने पर जेसीबी मशीनें मौके पर भेजी गईं और मलबा हटाकर यातायात सुचारु कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed