{"_id":"6a85bd6c5e8056dd490ae0b2","slug":"four-killed-three-injured-in-severe-collision-on-dehradun-haridwar-highway-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1029-145290-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर भीषण हादसा, चार की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर भीषण हादसा, चार की मौत, तीन घायल
Wed, 19 Aug 2026 08:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 19 Aug 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- माता मणिमाई मंदिर लच्छीवाला के समीप हुआ हादसा, सड़क किनारे खड़े यूटिलिटी वाहन से टकराई कार
एक घायल और एक मृतक की पहीं हो सकी पहचान, दून में टपकेश्वर मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे
डोईवाला। देहरादून - हरिद्वार हाईवे पर लच्छीवाला के माता मणिमाई मंदिर के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार हरियाणा नंबर की कार सड़क किनारे खड़ी यूटिलिटी वाहन से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनमें एक मृतक और एक घायल की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार, हादसे का कारण कार चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली डोईवाला के अंतर्गत हर्रावाला पुलिस चौकी क्षेत्र में देहरादून - हरिद्वार हाईवे में माता मणिमाई मंदिर, लच्छीवाला के पास बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे यह दुर्घटना हुई। बताया गया कि हाईवे पर एक यूटिलिटी वाहन सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान देहरादून की ओर से तेज गति में आ रही हरियाणा नंबर की कार खड़ी यूटिलिटी से जा टकराई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को आपातकालीन वाहनों के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला, कैलाश अस्पताल और कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती एक घायल और एक मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उनकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है। वहीं, हादसे में मृत अन्य लोगों और घायलों की पहचान की जा चुकी है।
प्रभारी निरीक्षक राकेश गुसांई ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कार चालक को नींद की झपकी आने की बात सामने आई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को भी संभाला।
दून में टपकेश्वर मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे, मौत ने बनाया शिकार
संवाद न्यूज एजेंसी
डोईवाला। हरियाणा से आए पर्यटक देहरादून में टपकेश्वर मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे। माता मणिमाई मंदिर लच्छीवाला हाईवे पर वाहन दुघर्टनाग्रस्त हो गया। प्रभारी निरीक्षक राकेश गुसाईं ने बताया कि घायल विपेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि हरियाणा से सात लोग बीते मंगलवार को हरिद्वार आए थे। हरिद्वार घूमने के बाद बुधवार की सुबह देहरादून स्थित टपकेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। दर्शन के बाद हरिद्वार होते हुए वापस हरियाणा लौटना था। जंगल में हाईवे के पास वाहन चालक सोमपाल को नींद आने लगी जिस पर उसे कई बार टोका भी गया। इससे पहले वह संभल पाता उनका वाहन सड़क किनारे खड़ी यूटिलिटी से टकरा गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस को मौके पर क्षतिग्रस्त वाहन के एयरबैग खुले मिले जबकि यूटिलिटी वाहन हाईवे पर 25-30 मीटर दूर डिवाईडर से टकराया।
मृतक
1-नरेश (42) पुत्र महावीर निवासी टिकट वाली गली रेलवे रोड रोहतक हरियाणा।
2- विनोद (40) पुत्र रमेश निवासी आर्य नगर रोहतक हरियाणा
3-सोमपाल पुत्र लालाराम निवासी मकान नंबर 1615 वार्ड नंबर रोहतक हरियाणा
कोरोनेशन अस्पताल
घायल
1- विपेंद्र सिंह (35) पुत्र रामबरन सिंह निवासी रेलवे रोड हरियाणा
2- लाला (35) पुत्र राम भरोसे निवासी काठमंडी टेक नगर रोहतक हरियाणा