{"_id":"6a85b73af5d980092d082fe9","slug":"man-arrested-for-stealing-jewelry-and-cash-after-distracting-woman-at-banana-cart-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1040-145287-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: केले की ठेली पर बातचीत में उलझाया, जेवर और नकदी उड़ाई, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: केले की ठेली पर बातचीत में उलझाया, जेवर और नकदी उड़ाई, गिरफ्तार
Wed, 19 Aug 2026 07:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 19 Aug 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-महिला के 16.50 लाख के जेवर और 64 हजार रुपये चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
केले की ठेली पर बातचीत में उलझाया, जेवर और नकदी उड़ाई, गिरफ्तार
ऋषिकेश। बेटी की शादी के लिए सुनार के यहां से गहने लेकर निकली महिला को केले की ठेली पर बातचीत में उलझाकर उसके पर्स से लाखों रुपये के जेवर और नकदी उड़ाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी से जेवर व नकदी भी बरामद की गई है। आरोपी चोरी का माल लेकर बिहार भागने की फिराक में था लेकिन योगनगरी रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
मंशा देवी, गुमानीवाला निवासी सुमन राणा ने बीते बुधवार को आईडीपीएल चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी। सुमन ने पुलिस को बताया था कि वह अपनी बेटी की शादी के लिए जेवर खरीदने गई थी। उसने करीब 16.50 लाख के गहने और 64 हजार की नकदी पर्स में रखी थी। सुमन ने बताया कि भरत विहार गेट के पास वह ठेली पर केले लेने के लिए रुकी व ठेली संचालक राजकुमार को 50 रुपये का ऑनलाइन भुगतान किया। घर पहुंचने पर देखा कि उसके काले रंग के बड़े पर्स में रखा भूरे रंग का पर्स चोरी हो गया है जिसमें गहने और नकदी थी। सुमन ने ठेली संचालक राजकुमार पर चोरी का शक जताया था। प्रभारी निरीक्षक यशपाल बिष्ट ने बताया कि मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के साथ ही संदिग्धों पर नजर रखी जा रही थी। बुधवार को जानकारी मिली कि मामले में संदिग्ध ठेली संचालक राजकुमार योग नगरी रेलवे स्टेशन की ओर जाते हुए दिखाई दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने स्टेशन के पास घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने का प्रयास करने लगा लेकिन टीम ने आवश्यक बल प्रयोग कर उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास लाल रंग के कपड़े में लिपटा सामान मिला। कपड़ा खोलने पर उसमें वही भूरा पर्स बरामद हुआ, जिसमें सोने-चांदी के आभूषण और नकदी मौजूद थी।