लड़का हो या लड़की शादी का ख्वाब हर किसी के मन में होता है। इसको लेकर दोनों के मन में उथल पुथल मची रहती है। शादी को लेकर सबकी यही चाहत होती है कि उनका जीवनसाथी ठीक वैसा हो जैसा उन्होंने सोचा है। लड़के की चाहत होती है कि उसे ऐसी जीवनसाथी मिले जो उसके सभी जिम्मेदारियों को संभाल ले तो वहीं लड़की की चाहत होती है कि उसे ऐसा जीवनसाथी मिले जो उसे प्यार कर सके और उसका ख्याल रखे। हालांकि कई बार आपसी समझ में कमी होने के कारण शादी के बाद रिश्तों में कड़वाहट बढ़ने लगती है। इसी समस्या से निपटने के लिए कपल कउंसलिंग की जरूरत महसूस होती है। तो आइए जानते हैं कपल काउंसलिंग और इससे होने वाले फायदे के बारे में...
क्या शादी से पहले जरूरी है कपल काउंसलिंग? जानिए इसके फायदे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदम समझदारी भरे
तलाक के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। इसलिए समझदारी भरे कदम जरूरी है ताकि रिश्ते में ठहराव बना रहे और रिश्ता की उम्र पर कोई असर न पड़े। पति-पत्नी में अनबन शुरू होने के कारण वे काउंसिलिंग का रूख कर लेते हैं। अगर शादी से पहले ही काउंसिलिंग करा लिया जाए तो वो रिश्ते के लिए बहुत बढ़िया होगा।
तालमेल भी है जरूरी
दरअसल, शादी होने के बाद सबसे बड़ी दिक्कत ये सामने आती है कि पति और पत्नी अपनी जगह पर सही होने के बावजूद भी एक-दूसरे के नजरिये को नहीं समझ पाते हैं। तालमेल नहीं बैठने के कारण रिश्तों में खींचातानी शुरू हो जाते हैं और परेशानियां दिन पर दिन बढ़ने लगती है।
सच्चाइयों से रूबरू
रिश्तों में लोग अक्सर महत्वकांक्षी हो जाते हैं और उसी के बारे में केवल सोचने लगते हैं। इस वजह से भी रिश्तों में परेशानी होने लगती है। यदि आपको अपने जीवन से जुड़े सच्चाइयों से रूबरू होना है तो आपको काउंसिलिंग है।
आसानी से बात रखना
शादी से पहले यदि काउंसिलिंग करा ली जाए तो पति-पत्नी एक-दूसरे को आसानी से समझ जाते हैं। ऐसे में पार्टनर एक-दूसरे के सामने अपनी बातें आसानी से रख पाते हैं। यदि दोनों में बातें अच्छी होगी तो कभी भी दूरियां नहीं बढ़ेगी।