फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 5 वजहों से लोग अपनाते हैं लिव इन रिलेशनशिप, बचाव के लिए जरूरी हैं ये उपाय

Tue, 24 Mar 2020 11:32 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 24 Mar 2020 11:32 AM IST
विज्ञापन
5 reasons to be in live in relationship
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जब कोई लड़का और लड़की बिना शादी किए एक ही घर में साथ-साथ पति-पत्नी की तरह रहने लगते हैं तो उसे लिव इन रिलेशनशिप के तौर पर जाना जाता है। इसका ट्रेंड्स बड़े शहरों में बहुत ज्यादा है। हालांकि इसका सबसे ज्यादा प्रसार फिल्मी सितारों के कारण हुआ। युवाओं में इसका चलन बहुत तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आखिर युवाओं में इसका चलन बढ़ने के क्या कारण हैं? इसके साथ ही हम आपको बताएंगे कि युवा पीढ़ी को ऐसे संबंधों को कैसे बचाया जा सकता है?

5 reasons to be in live in relationship
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जिम्मेदारियां
लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले कपल पर किसी भी तरह की सामाजिक या पारिवारिक जिम्मेदारियां नहीं होती हैं। इतना ही नहीं दोनों पार्टनर के बीच वित्तीय जिम्मेदारियां भी बंटी होती हैं। इसी वजह से युवा वर्ग बोझिल जिम्मेदारियों से किनारा पाने के लिए लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगते हैं।

उपाय - अगर माता-पिता शुरू से ही बच्चों को छोटी-छोटी जिम्मेदारियां देने लगे तो भविष्य में बच्चा किसी भी तरह की सामाजिक व पारिवारिक जिम्मेदारियों को उठाने से दूर नहीं भागेगा।

5 reasons to be in live in relationship
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

फैशन के रूप में
कई बार युवाओं के द्वारा उठाए कदमों पर सही राय देने वाले नहीं मिलते हैं। आसपास के माहौल और कुछ नया ट्राई करने की चाहत में वो कुछ ऐसे कदम उठा लेते हैं। हद तो उस समय हो जाती है जब मंझले शहर में रहने वाले युवा इस चाहत को पूरा करने के लिए भाई-बहन का मुखौटा पहन लेते हैं।

उपाय - ट्रेंड में चाहे जो भी चीजें चल रहीं हो या आपके आस-पास का माहौल चाहे कितना ही दबाव क्यों ना बनाएं, आपको खुद से यह समझने की आवश्यकता है कि आप जो करने जा रहे हैं वो कितना सही है। आपको कोई फैसला लेने से पहले ही उसके परिणामों का आकलन कर लेना चाहिए और बिना सोच-विचार किए फैसला नहीं लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 reasons to be in live in relationship
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कुंठित विचारधारा
हमारा समाज अभी कुंठित विचारधारा से बाहर नहीं निकल पाया है। यदि कोई युवा किसी दुसरे जाति या धर्म के साथ वैवाहिक संबंध बनाना चाहे तो समाज उसे एक होने नहीं देता है। इसी जमाने के डर से युवा लिव इन में ही रहकर अपनी चाहत पूरा करते हुए सुकून से जीवन जीते हैं। उन्हें ये किसी भी प्रकार से गलत नहीं लगता है।

उपाय - यदि समाज अपने संस्कृति की परवाह कर रहा है तो उसे जातिवाद, धर्मवाद, रूढ़िवादिता की मानसिकता से ऊपर उठना होगा। आपके अपने बच्चों के फैसले का सम्मान करना चाहिए। आपको उनकी हर बातों पर गौर करना चाहिए और सही सलाह देना चाहिए।

विज्ञापन
5 reasons to be in live in relationship
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

सही उम्र में शादी
आधुनिक दौर में युवा शादी के बंधन में बंधने से पहले अच्छे से सेटल होना चाहता है। लेकिन हम हैं तो एक इंसान ही, हमारे शरीर की कुछ आवश्यकताएं हैं, जो पूरी होने की मांग करेंगी। इसे पूरा करने के लिए युवा लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगते हैं।

उपाय - युवाओं को अपने कुशलता के साथ हुनर को तरासने का प्रयास करना चाहिए। इससे वह बहुत जल्द जीवन में संतुष्ट हो जाएंगे और पारिवारिक सुखों का भी आनंद ले पाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed