फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिश्ते की उम्र बताएंगे ये 5 संकेत, जानिए कितना लंबा टिकेगा आपका रिश्ता

Fri, 27 Mar 2020 09:56 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 27 Mar 2020 09:56 AM IST
विज्ञापन
5 sign for healthy relationship
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

प्यार करना तो बेहद आसान होता है लेकिन उस रिश्ते को बरकरार रखना उतना ही कठिन काम है। कोई भी रिश्ता समझौता, सहमती और प्यार से कायम होता है। ऐसे में दोनों लोगों को एक-दूसरे को अहमियत देना चाहिए। अगर आप खुशी-खुशी अपने पार्टनर के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं तो यह आपके गहरे और अच्छे रिश्ते का संकेत है। आपकी ये आदत आपके रिश्ते को मजबूत बनाता है। आज हम आपको कुछ ऐसे संकेत के बारे में बताएंगे जिससे आप जान पाएंगे कि आपका रिश्ता कितना मजबूत है और कितने लंबे समय तक बना रहेगा। आइए जानते हैं इन संकेतों के बारे में...

5 sign for healthy relationship
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

भरोसा
कोई भी रिश्ता तभी मजबूत हो सकता है जब दोनों को एक-दूसरे पर पूरा भरोसा हो। ऐसा तभी हो सकता है जब पति-पत्नि दोनों हर मुश्किल घड़ी में एक- दूसरे का साथ देते हो। हर समस्या का हल आपसी सहमती से निकालते हो। भरोसा होने से कोई भी काम करने में आसानी होने के साथ रिश्ते में मजबूती भी आती है।

5 sign for healthy relationship
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बातें शेयर करना
पार्टनर के साथ हर बात शेयर करना चाहिए। ऐसा करने से रिश्ता गहरा और मजबूत बनता है। ऐसे में आपको पार्टनर की बुराई या गलती गिनवाने की जगह अपने साथ दिनभर की होने वाली बातों को बताना चाहिए। ईमानदारी के साथ अपना रिश्ता आगे बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए। पार्टनर से अपने बारे में पूछना चाहिए कि वो आपके बारे में क्या सोचता है। साथ ही खुद ही बोलने की जगह उन्हें भी बोलने का मौका देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 sign for healthy relationship
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

समझौता
पति-पत्नि में अक्सर छोटे-मोटे झगड़े होते रहते है। ऐसे में अगर आप लोगों की बातें सुनने की जगह पार्टनर के साथ बैठ कर बात को सुलझाते है तो ये अच्छी बात है। रिश्तों में टकरार आना आम बात है लेकिन उसे समझौते से खत्म कर देने में भी भलाई होती है।

विज्ञापन
5 sign for healthy relationship
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

पसंद न पसंद 
सभी की बातें, आदते, पसंद-नापसंद दूसरों से अलग होती है। ऐसे में किसी बात या चीज को लेकर लड़ाई होना सामान्य है। ऐसे में अपनी परेशानी को आप कैसे खत्म करते है यह आप पर निर्भर करता है। अगर आप पार्टनर को समझते और उनकी खुशी का ध्यान रखते हुए उन्हें अहमियत देते है तो यह एक मजबूत रिश्ता होने की ओर संकेत देता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed