फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हर 'आदर्श बहू' में होेती हैं ये 5 बातें, मायके के साथ ससुराल में भी होगी इज्जत

Mon, 13 Aug 2018 12:10 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 13 Aug 2018 12:10 PM IST
विज्ञापन
5 stress free tips to be a super daughter-in-law

हर मां-बाप अपनी बेटी को विदा करते समय यही दुआ करते हैं कि उनकी लाड़ली ससुराल में इतनी सुखी रहे कि उसे अपने मायके की याद बिलकुल न सताए। पर हकीकत यह है कि किसी लड़की की शादीशुदा जिंदगी कितनी भी सुखी क्यों न हो, उसे अपने माता-पिता, भाई-बहन और घर की याद तो आती ही है।



सच तो यह है कि शादी के बाद दुल्हन पर नए परिवार और नए घर की जिम्मेदारियां और प्रतिबध्यताएं हो जाती हैं जिनके कारण अक्सर उसे मायके की याद को अनदेखा करना पड़ता है। ऐसे में ये 5 उपाय मायके की याद आने पर हर लड़की के लिए मददगार साबित हो सकते हैं। ये उपाय न सिर्फ मायके की याद को आना कम करेंगे बल्कि आपके मायके और ससुराल के बीच के रिश्ते को भी मजबूत बनाएंगे।

5 stress free tips to be a super daughter-in-law
शेड्यूल बनाएं 
सिर्फ आपको ही अपने घरवालों की याद नहीं आती, उन्हें भी आपकी याद सताती है, आपसे बातें करने का मन करता है। इसलिए शादी के बाद न उनका परित्याग करें और न ही मायके में ही पड़ी रहें। अपने पति और सास-ससुर से चर्चा करके यह तय करें की आप अपने घरेलु काम-काज या अपनी जिम्मेदारियों की उपेक्षा किया बगैर कितने नियमित तौर पर अपने मां-बाप से मिलने घर जा सकती हैं। 
5 stress free tips to be a super daughter-in-law
relationship

उन्हें बुलाएं 
अपने पति या ससुराल वालों से पूछकर अपने मायके वालों को कभी-कभार घर बुला सकती हैं। ऐसे में वे भी देखकर खुश होंगे कि उनकी लाड़ली कितनी अच्छी तरह से अपनी नई गृहस्थी संभाल रही है। वे आपके ससुरालवालों को भी अच्छे से देख व जान पाएंगे। मेल मिलाप रिश्तों को मजबूत करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
5 stress free tips to be a super daughter-in-law

चुगली न करें 
मायके वाले से हालचाल पूछें। सलाह-मशविरा करें पर ससुराल कि हर बात उन्हें न बताएं और न ही चुगली करें। हर छोटी-छोटी चीज को लेकर बखेड़ा न खड़ा करें। आपके नए परिवार कि इज्जत आपके हाथ में है। हर बात मायके में बताना ससुरालवालों को अच्छा नहीं लगेगा। अपने विवेक का प्रयोग करें। 

विज्ञापन
5 stress free tips to be a super daughter-in-law

आयोजन करते रहें 
महीने में एक बार एक पारिवारिक भोजन या पिकनिक का आयोजन करें। जिसमें आपके और आपके पति के सभी घरवालों को शामिल करें। इससे आपसी रिश्तों में मजबूती आएगी। घर में एक नई परंपरा की शुरुआत हो जाएगी और आपके माता-पिता को आपकी नई जिंदगी का हिस्सा होने का सुख मिलेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed