फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   ABVP protests at Dharamshala College over fee hike and shortage of teachers.

Kangra News: फीस वृद्धि और अध्यापकों की कमी पर धर्मशाला कॉलेज में एबीवीपी का प्रदर्शन

Wed, 19 Aug 2026 07:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 07:31 AM IST
विज्ञापन
ABVP protests at Dharamshala College over fee hike and shortage of teachers.
धर्मशाला कॉलेज के गेट पर ताला लगा होने के बाद बाहर एकत्रित विद्यार्थियों की भीड़। -अमर उजाला
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) द्वारा की गई फीस वृद्धि और धर्मशाला कॉलेज में प्राध्यापकों की कमी के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने मंगलवार को कॉलेज के दोनों मुख्य गेटों पर ताला जड़ दिया। सुबह 9 बजे लगाए गए इस ताले के कारण करीब 40 मिनट तक कॉलेज के शिक्षक, गैर-शिक्षक कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र बाहर ही फंसे रहे।
विज्ञापन

एबीवीपी ने पहले ही एचपीयू में फीस वृद्धि और कॉलेज में रिक्त पदों के मुद्दे को लेकर सुबह 9ः30 बजे ताला लगाने का एलान किया था। हालांकि एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने तय समय से पहले सुबह 9 बजे ही मुख्य द्वारों पर ताले लगा दिए और वहीं धरने पर बैठ गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने किसी भी विद्यार्थी और स्टाफ सदस्य को अंदर नहीं जाने दिया और कॉलेज प्रशासन व सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
विज्ञापन

धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि वे शिक्षा व्यवस्था में सुधार के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन विश्वविद्यालय द्वारा 25 से 30 फीसदी तक फीस बढ़ाना छात्रों पर भारी आर्थिक बोझ है। उन्होंने मांग उठाई कि जिस अनुपात में फीस बढ़ाई गई है, उसी अनुपात में विद्यार्थियों को शैक्षणिक और ढांचागत सुविधाएं भी मुहैया कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज गेट बंद होने की सूचना मिलते के बाद कॉलेज प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की और उनकी मांगों पर चर्चा की। प्रशासन की समझाइश और आश्वासन के बाद कार्यकर्ताओं ने दोनों गेटों के ताले खोल दिए। इससे परिसर में आवागमन पूरी तरह सामान्य हो सका। कॉलेज के प्राचार्य राकेश पठानिया ने कहा कि वह शिमला में प्रशासनिक बैठक में हैं और लौटने के बाद स्थिति का जायजा लेकर आगामी कार्रवाई करेंगे।

धर्मशाला कॉलेज के गेट पर ताला लगा होने के बाद बाहर एकत्रित विद्यार्थियों की भीड़। -अमर उजाला

धर्मशाला कॉलेज के गेट पर ताला लगा होने के बाद बाहर एकत्रित विद्यार्थियों की भीड़। -अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed