फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या आपका पार्टनर अभी भी एक्स के संपर्क में है? इन लक्षणों से जानें

Thu, 05 Mar 2020 10:00 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Thu, 05 Mar 2020 10:00 AM IST
विज्ञापन
5 ways to know partner still with their ex
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

किसी के प्यार में नजदीक होना जितना आसान है उससे कहीं ज्यादा मुश्किल दूरी बनाना है। हालांकि ब्रेकअप के बाद लोग अक्सर आगे बढ़ जाते हैं लेकिन कई दफा वो एक्स के कॉन्टेक्ट में ही रह जाते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक ऐसे लोग अपनी जिंदगी की शुरुआत नए साथी के साथ तो करते जरूर हैं लेकिन उनके लाइफ में एक्स भी आसपास ही रहती है। ऐसे में अगर आपको भी लगता है कि आपका पार्टनर भी एक्स के साथ अभी भी संपर्क में है तो चलिए आपको बताते हैं कि आप इस बात का कैसे पता लगा सकते हैं...

5 ways to know partner still with their ex
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

उन्हें ब्रेकअप की उम्मीद नहीं थी
कई बार लोग अपने पार्टनर और उसके एक्स के साथ नजदीकी को लेकर परेशान रहते हैं। लेकिन इससे भी ज्यादा मुश्किल ये जानना है कि क्या आपका पार्टनर भावनात्मक रूप से अलग होने के लिए तैयार था। कई बाार ऐसी परिस्थिति सामने आती है कि प्यार में एक खूद को ब्रेकअप के लिए तैयार करता है तो वहीं दूसरा की मोहबब्बत अभी भी पहले जैसी ही रहती है। ऐसे मामलों में दोनों का भरोसा टूट जाता है और वो एक दूसरे को जज करने लगते हैं और सोचते हैं कि- उसे कैसे पता नहीं चला कि यह होने वाला है?

5 ways to know partner still with their ex
relationship - फोटो : pixa

क्या वो अभी भी साथ रह रहे हैं
आजकल के वक्त में कई लोग लिवइन रिलेशनशिप में रहते हैं और अगर उनका ब्रेकअप हो जाता है तो भी वो रूममेट के रूप में एक दूसरे के साथ कई हफ्तो, महीनों तक साथ रहते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि काम और पढ़ाई के सिलसिले में लोग अपने घरों को छोड़ कर बड़े शहरों में जाते हैं और यहां शेयरिंग रूम में रहकर वो अपना खर्चा बचाने की कोशिश करते हैं। इस वजह से कई बार ब्रेकअप होने के बाद भी एक साथ ही रहते हैं। ऐसे में अगर एक शख्स किसी नए पार्टनर को ढूंढता भी है तो उनके सामने यह सवाल खड़ा हो जाता है कि वो अब भी अपनी एक्स के साथ रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 ways to know partner still with their ex
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शायद उन्होंने कभी एक दूसरे को छोड़ा ही नहीं था
आपका पार्टनर अब आपके साथ है और अपनी एक्स के साथ नहीं रहता लेकिन फिर भी आपको उसकी एक्स के सबूत हर जगह मिलते रहते हैं। ऐसे में आप खुद को पराया महसूस करने लगते हैं और आपको लगता है कि उन्होंने कभी अपने एक्स को छोड़ा ही नहीं। अगर अभी भी आपके पार्टनर की एक्स की तस्वीरें, उसके कपड़े और उसके द्वारा दिए गए गिफ्ट्स उनके पास हैं और वो इन्हें अभी भी फेंकना नहीं चाहते हैं।

विज्ञापन
5 ways to know partner still with their ex
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वो अभी भी काफी अच्छे दोस्त हैं?
अगर वो अभी भी अच्छे दोस्त हैं और लगातार एक दूसरे से मिलते रहते हैं तो ऐसी स्थिति में आपको सावधान रहने की जरूरत है। हालांकि, अगर दोनों आपस में तय कर के एक दूसरे से अलग हुए थे और उन्हें अलग हुए काफी वक्त भी हो गया तो ऐसे में परेशानी की कोई बात नहीं है लेकिन अगर वो बिना वजह हर हफ्ते कई बार मिलते हैं तो यह चिंताजनक बात है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed