{"_id":"6a81361c253a255b9b00eab1","slug":"sawan-2026-how-to-make-falahari-tikki-for-somwar-vrat-in-hindi-2026-08-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sawan 2026: सावन सोमवार व्रत में बनाएं फलाहारी टिक्की, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Sawan 2026: सावन सोमवार व्रत में बनाएं फलाहारी टिक्की, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन
Sun, 16 Aug 2026 10:13 AM IST
Shruti Gaur
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Sun, 16 Aug 2026 10:13 AM IST
सार
Sawan 2026: सावन के तीसरे सोमवार को अगर आपका व्रत है, तो आप घर पर ही फलाहारी टिक्की बना सकते हैं। आइए आपको इसकी सही विधि बताते हैं, ताकि आप इसका सेवन व्रत में कर सकते हैं।
विज्ञापन
फलाहारी टिक्की कैसे बनाएं?
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Sawan 2026: सावन के सोमवार का व्रत रखने वाले लोग इस दिन फलाहार और सात्विक चीजों का सेवन करते हैं। अगर आप हर बार व्रत में साबूदाना खिचड़ी, कुट्टू की पूरी या आलू खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार कुछ अलग और स्वादिष्ट ट्राई कर सकते हैं।
फलाहारी टिक्की कैसे बनाएं?
- फोटो : AI
फलाहारी टिक्की बनाने के लिए सामग्री
- उबले हुए आलू – 4
- साबूदाना – ½ कप
- सामक का आटा – 2 बड़े चम्मच
- हरी मिर्च – 1-2 बारीक कटी हुई
- हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच
- सेंधा नमक – स्वादानुसार
- भुना हुआ जीरा पाउडर – ½ चम्मच
- नींबू का रस – 1 चम्मच
- तेल या घी – सेंकने के लिए
फलाहारी टिक्की कैसे बनाएं?
- फोटो : AI
फलाहारी टिक्की बनाने की विधि
सबसे पहले साबूदाने को अच्छी तरह धोकर कुछ घंटों के लिए पानी में भिगो दें और जब यह नरम हो जाए तो इसका अतिरिक्त पानी निकालकर कुछ देर के लिए रख दें। अब एक बड़े बर्तन में उबले हुए आलू को अच्छी तरह मैश करें और इसमें भीगा हुआ साबूदाना, सामक का आटा, बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया, सेंधा नमक, भुना जीरा पाउडर और थोड़ा नींबू का रस डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें।
सबसे पहले साबूदाने को अच्छी तरह धोकर कुछ घंटों के लिए पानी में भिगो दें और जब यह नरम हो जाए तो इसका अतिरिक्त पानी निकालकर कुछ देर के लिए रख दें। अब एक बड़े बर्तन में उबले हुए आलू को अच्छी तरह मैश करें और इसमें भीगा हुआ साबूदाना, सामक का आटा, बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया, सेंधा नमक, भुना जीरा पाउडर और थोड़ा नींबू का रस डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
फलाहारी टिक्की कैसे बनाएं?
- फोटो : AI
तैयार मिश्रण से छोटी-छोटी लोइयां बनाकर हथेली की मदद से हल्का दबाते हुए गोल टिक्की का आकार दें। अगर मिश्रण ज्यादा नरम या चिपचिपा लगे तो इसमें थोड़ा सामक का आटा मिलाया जा सकता है। अब गैस पर तवा रखें और उस पर थोड़ा घी या व्रत में इस्तेमाल किया जाने वाला तेल गर्म करें। तैयार टिक्कियों को तवे पर रखकर मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंकें।
विज्ञापन
फलाहारी टिक्की कैसे बनाएं?
- फोटो : AI
अच्छी तरह सिकने के बाद इन्हें प्लेट में निकालें और गरमा-गरम दही, नारियल की चटनी या फलाहारी हरी चटनी के साथ सर्व करें। व्रत के लिए बनाते समय सभी सामग्री ऐसी ही इस्तेमाल करें जो आपके व्रत के नियमों के अनुसार मान्य हो।