आज के समय में लोग पसंद और नापसंद के बीच इतना उलझ चुके हैं कि वो खुद से क्या चाहते हैं ये तय कर पाना भी मुश्किल हो गया है। ऐसे में बात जब रिश्तों और पार्टनर की आती है तो समस्या और जटिल हो जाती है। कैसा पार्टनर चाहिए, उससे क्या उम्मीदें हैं, उसके साथ रहना भी चाहते हैं या नहीं, एक दूसरे को कितना समझते हैं जैसे कई सवाल होते हैं, जिनका जवाब कई लोगों के लिए किसी पहेली से कम नहीं होता। तो जब भी लाइफ पार्टनर चुनने की बात आए, आप सबसे पहले अपने मन में इन 5 बातों पर जरूर विचार करना चाहिए।
क्या रिलेशनशिप में आने के लिए तैयार हैं आप? जानने के लिए खुद से पूछें ये 5 सवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपको क्या चाहिए, ये मालूम है?
पहले ये सवाल अपने आप से पूछें कि आप अपनी जिंदगी में क्या चाहते हैं? इसके बारे में अपने पार्टनर से बात कीजिए और जानिए कि वो क्या चाहते हैं? कई बार लोग शुरुआती दौर में शादी या भविष्य में होने वाली संतान के बारे में बात करना पसंद नहीं करते। लेकिन एक-दूसरे की राय जानना और समझना आपके लिए जरूरी है। इस बारे में बातचीत करने से आपको फैसले लेने में आसानी होगी।
सुने मन की आवाज
कई बार एसा होता है कि आपके अंदर की आवाज आप से कह रही होती है कि ये इंसान आपके लिए ठीक नहीं, पर आप कोई एक खूबी देखकर या फिर मजबूरी में उसे अनसुना करते हैं। ऐसा भी हो सकता है कि आपको कोई पसंद आता है, लेकिन किसी सोच में पड़कर आप आगे नहीं बढ़ते। हमारे मन को हमेशा पता होता है कि हमें किसी के साथ कैसा लग रहा है। इस बारे में गहराई से सोचें, क्या आप खुश हैं? क्या आप खुलकर बात कर पा रहे हैं? अगर एसा नहीं है, तो आपका जवाब साफ तौर पर 'ना' होना चाहिए।
सलाह जरूर लें लेकिन अंतिम निर्णय स्वयं लें
रिसर्च के मुताबिक, एक रोमांटिक रिश्ते में ज्यादातर लोग भावनाओं में बहकर फैसले लेते हैं। इमोशनल होने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन ऐसे में अगर आप कई चीजों पर राय नहीं बना पा रहे, तो आपके परिवार के लोग और दोस्त एक बेहतर सलाह दे सकते हैं। अंतिम फैसला खुद करें।
पहले से राय तो नहीं बना रहे
किसी से मिलते वक्त अगर आप ये सोच रहे हैं कि आपको तुरंत फैसला लेना है, तो ये गलत है। बातचीत के लिए पूरा समय दें और पहले से किसी के बारे में राय न बनाएं। आप किसी को तभी अच्छी तरह जान पाएंगे, जब खुले दिमाग से उनकी बात को सुनेंगे और समझने की कोशिश करेंगे। साथ ही, अपना पक्ष खुलकर रखें।