APJ Abdul Kalam Ke Anmol Vichar: हर वर्ष 27 जुलाई को भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक और 'मिसाइल मैन' के नाम से प्रसिद्ध डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि मनाई जाती है। यह दिन केवल उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर नहीं है, बल्कि उनके उन विचारों को याद करने का भी दिन है जिन्होंने लाखों युवाओं की सोच और जीवन को नई दिशा दी। डॉ. कलाम का मानना था कि किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत उसके युवा होते हैं। इसलिए वे हमेशा छात्रों से संवाद करते, उन्हें बड़े लक्ष्य तय करने और कठिन परिस्थितियों में भी हार न मानने का संदेश देते थे।
APJ Adbul Kalam Quotes: 'सपने वो नहीं...' डॉ. कलाम के प्रेरणादायक विचार, जिन्हें हर युवा को पढ़ना चाहिए
APJ Adbul Kalam Motivational Thoughts: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के विचार आज भी युवाओं को बड़े सपने देखने, कठिन परिश्रम करने और असफलता से सीख लेकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उनकी पुण्यतिथि पर देश उन्हें केवल महान वैज्ञानिक और पूर्व राष्ट्रपति के रूप में नहीं, बल्कि ऐसे शिक्षक के रूप में याद करता है जिन्होंने ज्ञान, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-----------------------------
छोटा लक्ष्य अपराध है, महान लक्ष्य होना चाहिए।
एपीजे अब्दुल कमाल
----------------------
अगर तुम सूरज की तरह चमकना चाहते हो
तो पहले सूरज की तरह जलो।
एपीजे अब्दुल कमाल
--------------------------------
---------------------------
हमें हार नहीं माननी चाहिए और
समस्याओं से खुद को हराने नहीं देना चाहिए।
एपीजे अब्दुल कलाम
---------------------------
-----------------------------
कुछ अलग तरीके से सोचें,
कुछ नया करने की कोशिश करें,
हमेशा अपना रास्ता खुद बनाएं और
असंभव को हासिल करें।
एपीजे अब्दुल कमाल
-----------------------------