{"_id":"6a67098125e22982c600b58f","slug":"youth-shot-dead-in-broad-daylight-in-charkhi-dadri-to-avenge-brother-murder-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: भाई की हत्या का बदला लेने के लिए दिनदहाड़े युवक को गोलियों से भूना; हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: भाई की हत्या का बदला लेने के लिए दिनदहाड़े युवक को गोलियों से भूना; हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
Mon, 27 Jul 2026 01:02 PM IST
मयूर शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Published by: मयूर शर्मा
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:02 PM IST
सार
जांच में पता चला है कि पंकज ने गोच्छी गांव निवासी रोबिन के भाई की हत्या कर दी थी। इसकी रंजिश में पंकज की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
Crime
- फोटो : stock.adobe
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चरखी दादरी के प्रेमनगर कॉलोनी में शनिवार दोपहर रोहतक के सुनारिया निवासी पंकज नाम के युवक की हत्या के पीछे रंजिश का मामला सामने आया है। जांच में पता चला है कि पंकज ने वर्ष 2022 में एक युवक की हत्या कर दी थी। इसका बदला लेने के लिए उसके भाई रोबिन ने अपने साथियों संग हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस ने रविवार को इस मामले में एक नामजद सहित अन्य आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस की चार टीमें हमलावरों की तलाश में जुटी हैं।
शहर थाने से जांच अधिकारी एसआई भीम सिंह ने बताया कि रविवार को नागरिक अस्पताल में मृतक पंकज के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। उनकी मां बीरमती के बयान पर एक नामजद सहित अन्य के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
बीच सड़क गोलियां मारकर की हत्या
जांच में पता चला है कि पंकज ने गोच्छी गांव निवासी रोबिन के भाई की हत्या कर दी थी। इसकी रंजिश में पंकज की हत्या कर दी गई। शनिवार को प्रेमनगर कॉलोनी स्थित ढाणी रोड पर स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने बाइक पर जा रहे पंकज को टक्कर मारकर नीचे गिरा दिया था। इसके बाद उसकी गोलियां मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
घटनास्थल से मिले चार कारतूस के खोल
पुलिस जांच के दौरान घटनास्थल से चार कारतूस के खोल बरामद हुए हैं। एसआई भीम सिंह ने बताया कि पंकज को कितनी गोलियां लगीं, इसका स्पष्ट खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर उन्हें जांच के लिए भेज दिया है।