फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Democracy will be strengthened only through the empowerment of villages: Jitendra

गांवों के सशक्तीकरण से ही लोकतंत्र होगा मजबूत : जितेंद्र

Mon, 27 Jul 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 27 Jul 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Democracy will be strengthened only through the empowerment of villages: Jitendra
बाढ़डा। उपमंडल के गांव बेरला की श्री गणपति वाटिका में दो दिवसीय सर्वोदय संकल्प शिविर का समापन हुआ। इसका आयोजन राजीव गांधी पंचायती राज संगठन और जगा भारत ने किया था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र बघेल ने कहा कि संगठन की मजबूती और गांवों के सशक्तीकरण से ही लोकतंत्र मजबूत होगा।
विज्ञापन

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील पंवार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बघेल ने कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू और राजीव गांधी की विचारधारा का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इसी विचारधारा से पंचायती राज की नींव रखी गई और लोकतांत्रिक संस्थाएं मजबूत हुईं।
विज्ञापन

सुनील पंवार ने बताया कि संगठन का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों को सशक्त बनाना है। इसका लक्ष्य गांवों और स्थानीय स्तर पर लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना है। संगठन पारदर्शी और जवाबदेह पंचायत व्यवस्था को बढ़ावा देना चाहता है। पंवार ने कहा कि मजबूत गांव और सशक्त पंचायतें ही देश के समग्र विकास की नींव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुशील धानक, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष फोम लाल फिरोजपुर, पूर्व विधायक सुखविन्द्र मांढी, विजेंद्र सिंह नरवाल, उर्मिला धायल, डॉ. नरेंद्र संधू, राजेश श्योकंद, राजीव श्योराण, डॉ. सविता श्योराण, रोहतास बेदी, राजू मान सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed