फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Haraudi School emerges as the overall winner at the block-level cultural festival.

Charkhi Dadri News: खंडस्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव में हड़ौदी स्कूल ओवर ऑल विजेता

Mon, 27 Jul 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 27 Jul 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Haraudi School emerges as the overall winner at the block-level cultural festival.
सांस्कृतिक महोत्सव में समूह नृत्य करतीं छात्राएं।
बाढ़ड़ा। स्कूल शिक्षा विभाग, हरियाणा के तत्वावधान में खंड स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव–2026 का आयोजन हुआ। यह महोत्सव राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चांदवास में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बाढ़ड़ा ने इसका आयोजन किया। इस महोत्सव में हड़ौदी स्कूल ओवर ऑल विजेता रहा। कक्षा 5 से 8 और कक्षा 9 से 12 वर्ग के करीब 300 छात्र-छात्राओं ने इसमें भाग लिया।
विज्ञापन

उन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। हरपाल आर्य ने बताया कि विद्यार्थियों ने एकल नृत्य, समूह नृत्य, रागिनी और लघु नाटिका प्रस्तुत की। ये प्रस्तुतियां हरियाणवी संस्कृति, नैतिक मूल्यों और पर्यावरण संरक्षण पर आधारित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा और लोकगीतों ने हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को मंच पर सजीव कर दिया। दर्शकों ने तालियों से प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।
खंड शिक्षा अधिकारी बिशंभर मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और रचनात्मकता बढ़ाते हैं।
विजेताओं की घोषणा
खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बाढ़ड़ा के नरेंद्र कुमार और राजेश ने परिणाम बताए। ये परिणाम निर्णायकों द्वारा दिए गए अंकों पर आधारित थे। कक्षा 5 से 8 वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हड़ौदी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने एकल नृत्य, समूह नृत्य, रागिनी और लघु नाटिका सभी प्रतियोगिताओं में जीत हासिल की। कक्षा 9 से 12 वर्ग में भी हड़ौदी विद्यालय ने एकल नृत्य और समूह नृत्य में पहला स्थान पाया।

हरियाणवी लोक संस्कृति अमूल्य धरोहर
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बाढ़ड़ा ने रागिनी और लघु नाटिका में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हड़ौदी स्कूल को समग्र विजेता घोषित किया गया। जिला सांस्कृतिक महोत्सव के सांस्कृतिक नोडल अधिकारी ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने हरियाणवी लोक संस्कृति को अमूल्य धरोहर बताया। नई पीढ़ी को लोक परंपराओं से जोड़ने में विद्यालयों की भूमिका महत्वपूर्ण है। नोडल अधिकारी एवं प्राचार्य हरिकिशन राणा ने सभी प्रतिभागी टीम इंचार्जों और प्राचार्यों की उपस्थिति एवं रचनात्मक सहयोग के लिए धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed