{"_id":"6a666a07966de94a470cfad0","slug":"police-found-two-missing-15-year-old-students-in-surat-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-158242-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पुलिस ने सूरत से तलाशे दो लापता 15 वर्षीय छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पुलिस ने सूरत से तलाशे दो लापता 15 वर्षीय छात्र
Mon, 27 Jul 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। दादरी पुलिस ने 15 वर्षीय दो लापता छात्रों को सकुशल तलाश लिया है। उन्हें गुजरात के सूरत स्थित पोपावाला बालगृह से खोजा गया। बच्चों की सुरक्षित वापसी पर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार जताया।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि 21 जुलाई 2026 को गांव गोपी निवासी अजय कुमार ने थाना बाढड़ा में शिकायत दर्ज कराई थी। उनका 15 वर्षीय पुत्र दक्ष जो बीपीडी स्कूल जेवली में नौवीं कक्षा का छात्र है, अपने सहपाठी नितेश के साथ स्कूल गया था। स्कूल की छुट्टी के बाद दोनों छात्र गांव हुई बस स्टैंड पर उतरे। उन्होंने अध्यापिका ज्योति को किताब लेने जाने की बात कही थी। इसके बाद दोनों छात्र अपने घर नहीं पहुंचे। काफी तलाश के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिला।
शिकायत मिलते ही थाना बाढड़ा पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया। एक विशेष टीम का गठन कर जांच और तलाश अभियान चलाया गया। एएसआई अनिल और उनकी टीम ने तकनीकी साक्ष्यों से दोनों छात्रों का पता लगाया। उन्हें सूरत स्थित पोपावाला बालगृह से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया। जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि लापता व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें।