{"_id":"6a67095734d4e5b3c708ed0c","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-after-falling-from-third-floor-of-agras-hariparvat-cloth-market-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: कपड़ा मार्केट में तीसरी मंजिल से गिरा युवक, मौत से मचा हड़कंप; स्थानीय लोगों ने बताई चौंकाने वाली बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: कपड़ा मार्केट में तीसरी मंजिल से गिरा युवक, मौत से मचा हड़कंप; स्थानीय लोगों ने बताई चौंकाने वाली बात
Mon, 27 Jul 2026 01:02 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:02 PM IST
सार
आगरा में एक कपड़ा मार्केट में तीसरी मंजिल से गिरने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम को तीसरी मंजिल पर शराबियों का जमावड़ा लगता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के हरिपर्वत थाना क्षेत्र स्थित एक कपड़ा मार्केट में दुखद घटना हुई है। यहां ब्लॉक नंबर-2 की तीसरी मंजिल से गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, जिससे मामले में रहस्य गहरा गया है। यह घटना मंगलवार शाम को हुई बताई जा रही है।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर हरिपर्वत पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। शव को तत्काल कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की है। युवक की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाल रही है। मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जांची जा रही है।
विज्ञापन
स्थानीय निवासियों और दुकानदारों ने इस घटना पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि शाम होते ही मार्केट की तीसरी मंजिल पर शराबियों का जमावड़ा लग जाता है। यह स्थिति काफी समय से बनी हुई है। कई बार इसकी शिकायत भी की गई है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इस कारण मार्केट में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।