{"_id":"6a6674d7538247833b0d5db1","slug":"chain-pulling-at-agra-fort-rpf-detains-family-at-police-station-sparks-scuffle-agra-news-c-364-1-ag11018-132086-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बच्चे प्लेटफॉर्म पर छूटे तो खींच दी ट्रेन की चेन, RPF ने नहीं सुनी कोई बात; थाने में बिठाया परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बच्चे प्लेटफॉर्म पर छूटे तो खींच दी ट्रेन की चेन, RPF ने नहीं सुनी कोई बात; थाने में बिठाया परिवार
Mon, 27 Jul 2026 11:05 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:05 AM IST
सार
आगरा फोर्ट स्टेशन पर रामनगर एक्सप्रेस से बच्चे प्लेटफॉर्म पर छूट जाने पर दंपती ने इमरजेंसी चेन खींच दी। आरपीएफ ने पूरे परिवार को ट्रेन से उतारकर रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
चेन पुलिंग के बाद परिवार को ट्रेन से उतारती आरपीएफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर रविवार रात रामनगर एक्सप्रेस में चेन पुलिंग के दौरान विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने पहले शक पर व्यक्ति को हिरासत में लिया, इससे जमकर नोकझोंक हुई। बाद में पता चलने पर चेन खींचने वाले पूरे परिवार को ट्रेन से उतारकर थाने ले जाया गया। विवाद की वजह से रामनगर एक्सप्रेस विलंब से रवाना हुई।
आरपीएफ के अनुसार रविवार रात 8:50 बजे रामनगर एक्सप्रेस आगरा फोर्ट स्टेशन से रवाना हो रही थी। इसी दौरान मथुरा के दंपती ट्रेन में सवार हुए, उनके बच्चे प्लेटफॉर्म पर ही छूट गए। बच्चों के छूटने का एहसास होते ही दंपती ने चेन पुलिंग कर दी जिससे ट्रेन रुक गई। परिवार जनरल कोच में यात्रा कर रहा था। चेन पुलिंग की सूचना मिलते ही आरपीएफ मौके पर पहुंची। शक पर एक अन्य व्यक्ति को पकड़ लिया लेकिन बाद में जांच के दौरान चेन पुलिंग करने वाले दंपती और उनके परिवार की पहचान होने पर सभी को ट्रेन से उतारकर आरपीएफ थाने ले जाया गया।
इस दौरान यात्री और आरपीएफ के बीच नोकझोंक होती रही। यात्री का कहना था कि बच्चों के स्टेशन पर छूट जाने के कारण मजबूरी में चेन पुलिंग करनी पड़ी। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी प्रियव्रत दहिया ने बताया कि परिवार को आरपीएफ थाने में बैठाया गया है और उनके खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। यदि कोई परिजन या सामान स्टेशन पर छूट जाता है तो उस स्थिति में चेन पुलिंग करना नियमों के विरुद्ध है और इसकी जिम्मेदारी संबंधित यात्री की होती है।