फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Desk Yoga Routine: डेस्क जॉब वालों के लिए वरदान! रोज 5 मिनट करें ये योग, पीठ और गर्दन का दर्द होगा कम

Mon, 27 Jul 2026 11:52 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 27 Jul 2026 11:52 AM IST
सार

Office Yoga Routine For Workers: अगर आप ऑफिस में लंबे समय तक बैठकर काम करते हैं, तो सिर्फ 5 मिनट का योग रूटीन गर्दन, कंधे, पीठ और कमर की अकड़न कम करने में मदद कर सकता है। इसमें गर्दन स्ट्रेच, शोल्डर रोल, कैट-काउ स्ट्रेच, सीटेड स्पाइनल ट्विस्ट और गहरी श्वास जैसे आसान अभ्यास शामिल हैं, जिन्हें बिना किसी विशेष उपकरण के किया जा सकता है।

विज्ञापन
5 Minute Office Yoga Routine For Workers Desk Yoga Sitting Job
डेस्क वर्क करवे वालों के लिए योग रूटीन - फोटो : AI

Yoga For Office Workers: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोग दिन के 8 से 10 घंटे कंप्यूटर के सामने बैठकर काम करते हैं। चाहे ऑफिस हो या वर्क फ्रॉम होम, लंबे समय तक एक ही मुद्रा में बैठे रहने से गर्दन, कंधे, पीठ और कमर में दर्द की समस्या आम होती जा रही है। इतना ही नहीं, लगातार बैठने से शरीर की लचीलापन कम होने लगता है, रक्त संचार प्रभावित होता है और थकान जल्दी महसूस होने लगती है। धीरे-धीरे यह आदत मोटापा, खराब पोस्टर और मांसपेशियों की जकड़न जैसी समस्याओं का कारण भी बन सकती है।



इन परेशानियों से राहत पाने के लिए आपको जिम में घंटों बिताने की जरूरत नहीं है। सिर्फ 5 मिनट का आसान योग रूटीन आपके शरीर को फिर से सक्रिय और ऊर्जावान महसूस कराने में मदद कर सकता है। इस रूटीन में ऐसे सरल योग और स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज शामिल हैं जिन्हें आप ऑफिस की कुर्सी के पास या घर में अपनी डेस्क के आसपास आसानी से कर सकते हैं।

नियमित अभ्यास से शरीर की अकड़न कम हो सकती है, मुद्रा में सुधार आ सकता है और काम के दौरान एकाग्रता बनाए रखने में भी मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं 5 मिनट का ऐसा योग रूटीन जो व्यस्त प्रोफेशनल्स के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है।

5 Minute Office Yoga Routine For Workers Desk Yoga Sitting Job
गर्दन की स्ट्रेचिंग - फोटो : AI

गर्दन स्ट्रेच 

  • एक मिनट गर्दन को स्ट्रेच करें।
  • इसके लिए सबसे पहले आराम से सीधे बैठ जाएं या खड़े हो जाएं।
  • धीरे-धीरे गर्दन को दाईं ओर झुकाएं और 10-15 सेकंड तक रोकें।
  • फिर बाईं ओर यही प्रक्रिया दोहराएं। इसके बाद गर्दन को आगे और पीछे हल्के से झुकाएं।
  • इस अभ्यास से गर्दन की मांसपेशियों का तनाव कम हो सकता है।
  • लंबे समय तक स्क्रीन देखने से होने वाली जकड़न में राहत मिल सकती है।
5 Minute Office Yoga Routine For Workers Desk Yoga Sitting Job
शोल्डर रोल और आर्म स्ट्रेच - फोटो : AI

शोल्डर रोल और आर्म स्ट्रेच

  • इस का अभ्यास 1 मिनट करें।
  • इसमें दोनों कंधों को धीरे-धीरे आगे और पीछे गोल घुमाएं।
  • इसके बाद दोनों हाथों को ऊपर उठाकर अच्छी तरह स्ट्रेच करें और गहरी सांस लें।
  • फिर हाथों को आराम से नीचे लाएं।
  • यह अभ्यास कंधों के तनाव को कम करता है।
  • ऊपरी शरीर में रक्त संचार बेहतर बनाने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
5 Minute Office Yoga Routine For Workers Desk Yoga Sitting Job
सीटेड कैट काऊ पोज - फोटो : adobe

सीटेड कैट-काउ स्ट्रेच

  • मार्जरी आसन के अभ्यास में एक मिनट का वक्त दे सकते हैं।
  • अभ्यास के लिए कुर्सी पर सीधे बैठें।
  • सांस लेते हुए छाती को आगे निकालें और पीठ को हल्का मोड़ें।
  • सांस छोड़ते हुए पीठ को गोल करें और ठुड्डी को नीचे लाएं।
  • इस प्रक्रिया को 8-10 बार दोहराएं।
  • यह स्ट्रेच रीढ़ की लचक बनाए रखने में सहायक है।
  • लंबे समय तक बैठने से होने वाली जकड़न कम करने में मदद कर सकता है।
विज्ञापन
5 Minute Office Yoga Routine For Workers Desk Yoga Sitting Job
स्पाइनल ट्विस्ट - फोटो : adobe

सीटेड स्पाइनल ट्विस्ट

  • इस वर्कआउट को भी 1 मिनट का समय दे सकते हैं। 
  • कुर्सी पर बैठकर शरीर के ऊपरी हिस्से को धीरे-धीरे दाईं ओर घुमाएं और कुर्सी के पीछे का सहारा लें।
  • 15-20 सेकंड तक रुकें, फिर दूसरी ओर दोहराएं।
  • यह अभ्यास रीढ़ की गतिशीलता बढ़ाने में मदद करता है।
  • कमर व पीठ के तनाव को कम करने में सहायक हो सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed